विजयीपुर में महिला हेल्प डेस्क ने पति-पत्नी में कराया समझौता

Spread the love share


विजयीपुर में महिला हेल्प डेस्क ने पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझा लिया। पार्वती देवी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस की मदद से दोनों को समझा-बुझाकर एक समझौता पत्र तैयार किया गया, जिसके…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानगोपालगंजबुध, 23 अक्टूबर 2024 04:09 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

विजयीपुर l एक संवाददाता स्थानीय थाने में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क ने सुनवायी के दौरान पति- पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आपसी समझौता समाप्त करा दिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की पार्वती देवी ने अपने पति सरवन माली पर हमेशा मारपीट कर घायल करने व घर से बार-बार बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प डेस्क में आवेदन दिया था l इसके बाद घर पर पहुंची तो पति फिर से गाली-गलौज करने लगा। इसपर उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में लेकर थाना लायी l जहां दोनों के बीच फिर बकझक शुरू हो गयी। यह देखकर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी निक्की कुमारी ने दोनों को बैठाकर समझा -बुझा कर मामला शांत कराया l जिसके बाद पति-पत्नी एक समझौता पत्र बना कर एक साथ अपने घर चले गये l



Source link


Spread the love share