वृश्चिक राशि वालों सावधान! आज बन रहा है हानिकारक योग, जानें बचाव के उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 20 November: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है. सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध की युति से जहां एक ओर तनाव, मनोबल और पारिवारिक संबंधों में उलझनें बढ़ सकती हैं. वहीं बृहस्पति और शुक्र के प्रभाव से धार्मिक कार्यों और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शत्रु सक्रिय रहेंगे, पुरानी परेशानियां सिर उठा सकती हैं, लेकिन उचित उपाय जैसे शिव सहस्त्रनाम, महादेव आराधना, सुंदरकांड पाठ, एवं पीला वस्त्र दान करने से नकारात्मक प्रभाव कम होंगे. आज धैर्य, विवेक और सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता की कुंजी रहेंगे.

ख़बरें फटाफट

दरभंगाः आज के राशिफल में जानिए कि ग्रह-नक्षत्र आपकी किस्मत के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं. क्या आज का दिन शुभ रहेगा या फिर सावधानी बरतने की जरूरत होगी. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. कुणाल कुमार झा ने आज के ग्रह योग और उससे जुड़े प्रभावों की विस्तृत जानकारी साझा की है.

ग्रहों की युति के कारण थोड़ी कठिनाइयां

ज्योतिष विद्या के अनुसार 20 नवंबर 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि गुरुवार का यह दिन वृश्चिक जातकों के लिए ग्रहों की युति के कारण थोड़ी कठिनाइयां ला सकता है. डॉ.झा के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा और मंगल की युति होने से स्थान हानिकारक योग बन रहा है. जिसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं या किसी निकट संबंधी से मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है. वहीं, बुध व्यस्त होने के कारण नकारात्मक स्थितियां उत्पन्न कर रहा है. जिससे मानसिक अशांति या निर्णय संबंधी उलझन हो सकती है. ॉ
वैभव वृद्धि का संकेत

हालांकि, राहत की बात यह है कि बृहस्पति भाग्यस्थ होने से धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा और मन में शांति बनी रहेगी. शुक्र की स्थिति भी वैभव वृद्धि का संकेत दे रही है, जिससे धन या प्रतिष्ठा संबंधित कार्यों में कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है.
सूर्य: स्थान हानिकारक योग
चंद्रमा: मंगल बंधन कारक योग
बुध: हानिकारक योग
बृहस्पति: भाग्यशाली योग
शुक्र: वैभव वृद्धि योग

करें ये उपाय
डॉ. झा सलाह देते हैं कि शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें, महादेव की आराधना करें, सुंदरकांड या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. साथ ही पीला वस्त्र या पीत यज्ञोपवीत किसी ब्राह्मण को दान करें. इन उपायों से नकारात्मक प्रभावों में कमी आएगी और दिन के परिणाम बेहतर होंगे.

ऑथरीमजी

अमित रंजन

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरखगोल

वृश्चिक राशि वालों सावधान! आज बन रहा है हानिकारक योग, जानें बचाव के उपाय



Source link


Spread the love share