शिवहर में श्रीनवाब हाई स्कूल बना डिस्पैच सेंटर – Sheohar News

Spread the love share


.

जिले के 22- शिवहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 368 मतदान केंद्रों पर 11 नवंबर को होने वाले स्वच्छ और नवबस तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रय के निर्देश पर शिवहर श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। जबकि

30- बेलसंड (अंश) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के कुछ भाग 152 मतदान केन्द्रों के मतदान दल का डिस्पैच सीतामढ़ी जिला के डुमरा स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र को बनाया गया है। वही शिवहर श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को डिस्पैच सेंटर पर मतदान सामग्री के साथ प्रतिनियुक्त 3840 मतदान दल को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा। जहां डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों के भोजन और आवासन की व्यवस्था के साथ इवीएम वितरण केंद्र पर सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से बैरिकेडिंग की जा रही है। ताकि प्रत्येक दल को आसानी से पहुंच और वापसी की सुविधा मिल सके। कर्मियों के लिए कैफेटेरिया की तरह निर्धारित टेंट चाय नाश्ते की व्यवस्था की है। साथ ही वाहन कोषांग के माध्यम में गयी से चुनावी वाहनों की लॉग बुक से लेकर भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। डिस्पैच सेंटर को सीसीटीवी कैमरों से लैश किया गया है। ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदशीं रहे। इसके अलावा इवीएम से जुड़ा हर कार्य उम्मीदवारों की उपस्थिति में किया जा रहा है। केंद्र के प्रवेश और निकास मार्गों को बैरिकेडिंग के भीतर रखा गया है।



Source link


Spread the love share