आखरी अपडेट:
श्रावणी मेला भागलपुर में 11 जुलाई से शुरू होगा. बिहार सरकार ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक श्रद्धालुओं के लिए आवासन, शौचालय, पेयजल, कांवर स्टैंड और मनोरंजन की व्यवस्था की है.
श्रावणी मेला के लिए बिहार सरकार ने की आवासन-पानी-मनोरंजन तक की व्यवस्था की है।
भागलपुर: वैश्विक नजरिया श्रावणी मेला शुरू होने में अब बस एक दिन बचा है. ऐसे में बिहार सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस साल, बिहार सरकार अपनी सीमा तक श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराएगी. खास तौर पर, सुल्तानगंज से दुम्मा सीमा तक श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग सभी ज़रूरी सुविधाएं प्रदान करेगा. पर्यटन विभाग ने कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए आवासनशौचालय, पेयजल, कांवर स्टैंड के साथ-साथ मनोरंजन तक की व्यवस्था पूरी कर ली है. पवित्र श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है, जो 7 अगस्त तक चलेगी.
श्रद्धालुओं के लिए मिलेंगी ये खास सुविधाएं
श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरने पहुँचते हैं. ऐसे में, सुल्तानगंज से बिहार सीमा दुम्मा के बीच श्रद्धालुओं के आवासन के लिए खास व्यवस्था की गई है. सुल्तानगंज में 200 बेड। बांका जिलान्तर्गत अबरखा में 600 बेड। मुंगेर के खैरा में 200 बेड। धोबई में 200 बेड. इन सभी जगहों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, जहां पेयजलशौचालय, कांवर स्टैंडसाफ-सफाई, बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पूरे मेला अवधि के दौरान टेंट सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.
परेशानी होने पर करें इस नंबर पर कॉलमिलेंगी हर जानकारी
बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेले के लिए एक विशेष टोल फ्री नंबर 18003037677 जारी किया है. इस नंबर पर मेला से जुड़ी सभी ज़रूरी सूचनाएँ और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा, सुल्तानगंज से दुम्मा तक कुल 12 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक जानकारियां मुफ्त में मुहैया कराई जाएंगी. सुल्तानगंज में गंगा आरती का आयोजन होगा, और उद्घाटन तथा समापन के अवसर पर भगवान शिव के जीवन पर आधारित लेजर शो भी दिखाया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध होगी. इस मेले में सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से, खासकर नेपाल से भी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए रवाना होते हैं. उद्घाटन के दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
रंजन क्या है
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें