सिंहवाड़ा में सीएसपी संचालक से 3.5 लाख की लूट: कई राउंड फायरिंग की, बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया – Darbhanga News

Spread the love share



दरभंगा के सिंहवाड़ा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक भोला यादव से दिनदहाड़े 3.5 लाख रुपए की लूट हो गई। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग करते हुए वारदात को अंजाम दिया।

.

भोला यादव सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने घर कलवाड़ा गांव लौट रहे थे। तरबन्नी के पास महिसार भवानीपुर कटासा रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोका। अपराधियों ने उनसे पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की और इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी की।

घटना की सूचना मिलते ही कमतौल सदर टू एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन और थाना प्रभारी बसंत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

प्रत्यक्षदर्शी सुशील कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों ने भोला यादव से बैग छीनते हुए फायरिंग की। सीएसपी संचालक के भाई विजय यादव ने जानकारी दी कि उनके भाई को बंदूक दिखाकर 3.5 लाख रुपए लूट लिए गए। उन्होंने बताया कि उन्हें तरबन्नी के पास एक खोखा मिला, जिसे लेकर वे थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस मिल गई।

एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दो अपराधियों ने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि एक का चेहरा दिखाई दे रहा था। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है।



Source link


Spread the love share