आखरी अपडेट:
Bihar Voter List Supreme Court News: बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग के SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को सुनवाई करेगा. कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई की मांग की थी.
कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई करने की मांग की.
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि चुनाव आयोग का यह निर्णय न केवल समय के लिहाज से संवेदनशील है, बल्कि इसकी कानूनी वैधता भी संदेह के घेरे में है. इस कोर्ट ने पूछा कि बिहार में विधानसभा चुनाव कब होने हैं, जिसके जवाब में कहा गया कि चुनाव इसी साल के अंत में प्रस्तावित हैं. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की है.
विपक्षी दलों के गठबंधन ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था और चुनाव आयोग से मुलाकात कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी. हालांकि आयोग ने उनकी मांगों को ठुकरा दिया था और कहा था कि पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता के लिए जरूरी है.
पत्रकारिता में 13 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ एक निपुण डिजिटल पत्रकार। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कॉमुनिकेशन, दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट। PTI, NDTV और AAJ T के साथ काम करने के बाद …और पढ़ें
पत्रकारिता में 13 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ एक निपुण डिजिटल पत्रकार। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कॉमुनिकेशन, दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट। PTI, NDTV और AAJ T के साथ काम करने के बाद … और पढ़ें