झूमर हमारी संस्कृति की पहचान, युवा अपनी संस्कृति को बचाए रखें , प्रखंड के अंगूर बागान गांव में हम पार्टी के द्वारा सोमवार को सदस्यता अभियान और झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
झूमर हमारी संस्कृति की पहचान, युवा अपनी संस्कृति को बचाए रखें अंगूर बागान में हम द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के अंगूर बागान गांव में हम पार्टी के द्वारा सोमवार को सदस्यता अभियान और झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदधाटन केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मांदर बजाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने घोषणा भी किया कि मखदुमपुर विधानसभा से उनकी पार्टी की दावेदारी मजबूत है। पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रयास करेगी। पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जाए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सुशासन का राज है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है। चारों तरफ शांति हैं , एक दो घटनाएं होना आम बात है। लेकिन आज अपराध करने वालों की खैर नहीं है पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। कभी बिहार में जंगल राज हुआ करता था । अपराधियों का संचालन मुख्यमंत्री आवास से होता था। आज देश प्रधान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है । देश की प्रतिष्ठा दुनिया भर में हो रही है। उन्होंने कहा कि झूमर हमारी लोक संस्कृति की पहचान है ।आज की युवा लोगों को अपनी संस्कृति को बचाए रखना चाहिए। इस तरह के आयोजन से झूमर नृत्य की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की प्रचार आवश्यक है। मैं मखदुमपुर के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं। कार्यक्रम में टिकरी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते हैं। पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला पार्षद संगीता देवी, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चुन्नू शर्मा, पार्टी महासचिव पंपी शर्मा ,जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश डांगी आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर मांझी ने की जबकि संचालन राजा राम मांझी ने किया। फोटो-14 अक्टूबर जेहाना-20 कैप्शन-मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के अंगूर बगान गांव में आयोजित झुमर कार्यक्रम का मांदर बजा शुभारंभ करते पूर्व सीएम सह केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व अन्य।