सीवान, भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने इसे ऐतिहासिक बताया और कार्यकर्ताओं से सीवान में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। चुनाव…
सीवान, एक संवाददाता। हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार मिली जीत को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस जीत से प्रेरणा लेकर सीवान में भी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। कहा कि यह जीत हमें और अधिक परिश्रम करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित करती है। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यह भाजपा परिवार के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर में भाजपा सबसे अधिक वोट शेयर हासिल करने वाली पार्टी बनकर उभरी है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास अटूट है। राहुल गांधी के हिन्दू धर्म को जातियों में बांटने की कोशिश को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। समर्थकों ने यह साबित कर दिया है कि मोदी न कभी कमजोर हुए हैं और न होंगे। चुनाव परिणाम मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। वहीं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक मनोज राम, देवेन्द्र गुप्ता, प्रो. सत्यम सिंह थे। हरियाणा की जीत विकास व सुशासन की जीत गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक देवेश कान्त सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है l हरियाणा का रिजल्ट आने के बाद विधायक ने अपने आवास पर कार्यकताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की व शुभकामनाएं दीं l उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लिए सेवा भाव से काम करती है l पार्टी के कार्यकर्ता सालों भर संगठन और चुनाव के कार्य में लगे रहते हैं जिसका प्रतिफल चुनाव परिणाम आया है l