भोजपुर के कोईलवर इलाके में बुधवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। महिला की गले पर काला और नीला निशान पाया गया है। मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। बेटी के ससुरालवालों की ओर से लगातार बुलेट बाइक क
।
मृतका की पहचान सकड्डी गांव के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले कमेंद्र यादव की 26 साल की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। मृतका के ममेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि पांच साल पहले सकड्डी गांव के रिश्तेदार के घर सीता आई थी। यही उसकी मुलाकात कमेंद्र से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और दोनों के बीच अफेयर चलने लगा।
रोहित ने बताया कि साल 2021 में सीता और कमेंद्र ने पवना गांव के मंदिर में लव मैरिज किया था। शादी के करीब एक साल के बाद सीता के पति और ससुराल वालों की ओर से दहेज में बुलेट और कैश की मांग की जाने लगी। सीता के परिजन की ओर से कहा गया था कि अभी पैसे नहीं हैं, जब होगा तब दे देंगे।
सीता और कमेंद्र को एक साल का बेटा भी है।
दहेज में एक लाख से अधिक कैश दिया
रोहित ने बताया कि दहेज की डिमांड के बाद परिजन की ओर से एक लाख रुपए से अधिक का कैश दिया गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। कुछ दिन पहले सीता और उसके पति कमेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सीता की सास ने भी उसके साथ झगड़ा किया था।
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सीता ने अपने भाई अरुण के मोबाइल पर कॉल किया और बताया कि उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है। अरुण पंजाब है, जिसके कारण उसने रोहित को कॉल किया और सीता के ससुराल जाकर बातचीत करने को कहा। रोहित मंगलवार की शाम को ही सीता के ससुराल पहुंचा और झगड़ा के संबंध में सीता के ससुरालवालों से पूछताछ की।
सीता नहीं दिखा तो पूछा कि बहन कहां हैं, कहा- अस्पताल में एडमिट है
रोहित के मुताबिक, काफी देर तक जब सीता नहीं दिखी, तो उसने पूछा कि बहन कहां हैं, तब ससुरालवालों की ओर से बताया गया कि वो बेड से गिर गई थी और उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इसके बाद रोहित वापस घर लौट गया। मंगलवार की रात सीता के ससुराल के एक ग्रामीण ने उसे कॉल कर बताया कि तुम्हारी बहन की हालत ठीक नहीं है। इसके बाद रोहित आज सुबह जब सीता के ससुराल पहुंचा, तो देखा कि उसकी बहन पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी है और उसके ससुराल के सभी लोग फरार हैं। सिर्फ उसी सास वहां मौजूद थी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतका के ममेरे भाई रोहित कुमार ने उसके ससुराल वालों पर बुलेट की मांग को लेकर उसे मारपीट कर व फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर प्राइवेट काम करता है एवं उसे एक वर्ष का एक पुत्र मौर्य राज है।