आखरी अपडेट:
Aaj Ka Tula Rashifal 1 november: जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए भाग्य निर्माण में आज का दिन काफी सहयोगात्मक रहने वाला है. अपने कार्य के प्रति जागरूकता और सजकता बढ़ाने वाला होगा.
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज दिन शनिवार तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल है. तुला राशि के जातकों को सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत होती हुई नहीं दिख रही है. शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए आज का समय अनुकूल है. तुला राशि के लोग आज अनावश्यक उलझन परेशानी से छुटकारा पाने में सफल होंगे. आज का दिन काफी सुखद और सहयोगात्मक रहेगा. आज मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का भी सहयोग भरपूर मिलेगा. पढ़ाई में लगे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजकता में वृद्धि होगी.
तुला राशि के जातकों को आज जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन सुखद है. आज अपने साथी के साथ यात्रा कर सकते हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है. जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए भाग्य निर्माण में आज का दिन काफी सहयोगात्मक रहने वाला है. अपने कार्य के प्रति जागरूकता और सजकता बढ़ाने वाला होगा. अपने कार्य को आगे बढ़ाने में आप आज के दिन का सहयोग लेकर आगे बढ़ेंगे. आज व्यापार को आगे बढ़ाने का भी अवसर अच्छा खासा प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला रह सकता है. लेकिन सुखद ही रहेगा.
आज के दिन करें ये उपाय
आज तुला राशि के जातक हनुमान जी का पूजन करें. यदि आपके घर के आस-पास पीपल का पेड़ है तो वहां जाकर जल चढ़ाएं. इसके साथ ही यदि आप शाम के समय दीपक दान करते हैं तो यह भी आपके लिए बेहतर होगा. शुभ रंग काला है इसलिए आज आप अपने लिये काले रंग का वस्त्र धारण करें.
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें