AN कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शास्त्रीनगर थाना में शनिवार को सुजीत कुमार नाम के युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाया है।
।
पीड़िता के आवेदन के मुताबिक दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात सुजीत से हुई थी। मुलाकात के बाद से वो लगातार उसे तंग करने लगा। इंस्टाग्राम से फोटो निकालकर उस पर अश्लील अश्लील मैसेज लिखकर उसके दूसरे दोस्तों के पास भेजने लगा। जिससे कॉलेज के दोस्त भी दूरी बनाने लगे। उसने एसिड अटैक की भी धमकी दी है। शनिवार को पीड़िता अपने छोटे भाई, पिता के साथ पहुंची थी।
पिता बोले- मेरी बेटी को परेशान कर रहा लड़का
पीड़िता के पिता ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि लड़का काफी परेशान कर रहा है, जिसके चलते कई बार रूम बदलना पड़ा है। बीच में घर के दरवाजे पर अंडा फेंक दिया था। बेटी की तस्वीर गेट पर चिपका कर मिसिंग लिख दिया था। इसके चलते काफी परेशानी हो रही है।
दोगुनी मेहनत कर के बेटा-बेटी को पढ़ा रहा हूं। डर लग रहा है कि आगे कुछ कर न दे। इसके चलते काम पर जाने का भी मन नहीं कर रहा है। बता दें कि शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। इसकी पुष्टि थानेदार अमर कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि छानबीन चल रही है।