{“_id”:”6892c98133a4704866021e9d”,”slug”:”bihar-encounter-in-patna-police-shot-a-criminal-who-was-running-away-after-firing-police-investigation-2025-08-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar: पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली; एसएसपी बोले- कई दिनों से तलाश थी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Bihar News: पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि रौशन कुमार पटना समेत कई जिलों में वांछित अपराधी है। वह कई चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है। पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।
जांच में जुटी पुलिस। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के फुलवारीशरीफ में बुधवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी रौशन कुमार के बीच मुठभेड़ हुई। रौशन पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली रौशन के पैर में लगी है। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे आननफानन में एम्स में भर्ती करवाया। यहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
ट्रेंडिंग वीडियो
सिपाही का हथियार छीनकर फायरिंग करने लगा
फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष घटना की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि रौशन को गिरफ्तार कर पुलिस कुरकुरी के रास्ते फुलवारीशरीफ ला रही थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं सिपाही का हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग भी किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें रौश कुमार के पैर में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।