बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सरोज यादव और डीसीएलआर के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरोज यादव डीसीएलआर के कार्यालय में बैठे हैं और इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो रही है। विवाद बढ़ने पर डीसीएलआर ने ऊंची आवाज में पूर्व विधायक को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन सरोज यादव के बाहर नहीं जाने पर खुद बाहर निकल गए।
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो खुद पूर्व विधायक द्वारा बनाया गया है। इस पर सरोज यादव का कहना है कि पिछले दो महीनों से डीसीएलआर उनके कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी कारण वह किसी काम को लेकर मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि डीसीएलआर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
पढ़ें: लखीसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत; चालक गिरफ्तार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूर्व विधायक के समर्थकों ने इसकी कड़ी निंदा की है। वहीं विपक्षी नेताओं ने भी सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विवाद के दौरान सरोज यादव ने डीसीएलआर का ताला बंद करने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।