Bihar: बेटे के छठियार की खुशियां पलभर में उजड़ीं; करंट से नवविवाहिता की मौत, घर में चीख-पुकार

Spread the love share


मुजफ्फरपुर जिले में बिजली के करंट लगने से एक नवविवाहिता महिला  25 वर्षीय शकीला कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कुढ़नी थाना क्षेत्र के बछमन गांव में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि का है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

छठियार की खुशियां मातम में बदलीं

बताया गया है कि शकीला कुमारी नेवालाल सहनी की पुत्री थीं और उनका ससुराल सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में है। उनके पति मंटून सहनी बाहर मजदूरी करते हैं। परिवार में दूसरे बेटे के जन्म पर छठियार (पूजा) का भव्य आयोजन किया गया था। पूजा समाप्त होने के बाद शकीला कुमारी बाहर सूख रहे कपड़े उतार रही थीं, तभी उनका हाथ पास में मौजूद नंगे बिजली के तार से सट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस अचानक हुई घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जमानत पर बाहर आते ही राक्षस बना पति, मासूम बच्चों के सामने ही बेरहमी से की पत्नी की हत्या

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कुढ़नी थाना प्रभारी निपेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसआई अंजली कुमारी को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply