Bihar Chunav 2025 Live:असदुद्दीन ओवैसी RJD से करना चाहते हैं गठबंधन, बोले- बिहार में हमें 6 सीटें चाहिए

Spread the love share


पटनाः बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है. आज राजधानी पटना में कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है. आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए बिहार की धरती को चुना गया है. एनडीए का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. लेकिन कांग्रेस इसे खारीज कर रही है.

CWC बैठक में शामिल होंगे ये बड़े नेता
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) प्रमुख ने एनडीए द्वारा लगाए गए इस आरोप को खारिज कर दिया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना में आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद सीडब्ल्यूसी बैठकों का इतिहास देखें तो ये कई जगहों पर हुई हैं. हाल के वर्षों में गुजरात में भी सीडब्ल्यूसी बैठक हुई थी. आज की बैठक विस्तारित कार्यसमिति की होगी, जिसमें राज्य इकाई प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.’’ News18 पर लाइव अपडेट जारी है.

September 24, 2025 14:05 IST

Bihar Chunav Live: असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमें 6 सीटें चाहिए

किशनगंज जिले में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ की शुरुआत कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है. बुधवार को किशनगंज पहुँचे ओवैसी ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला. महागठबंधन में शामिल न किए जाने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है कि बीजेपी की ‘बी टीम’ कौन है. उन्होंने दावा किया कि AIMIM की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखा था और मीडिया के ज़रिए भी गठबंधन की इच्छा जताई थी. ओवैसी ने बताया कि उनकी पार्टी ने सिर्फ 6 सीटों की मांग की थी, लेकिन तेजस्वी यादव की ओर से कोई जवाब नहीं मिला.

September 24, 2025 13:37 IST

सासाराम में आज होगा सीएम नीतीश का आगमन

सासाराम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होगा. उनके आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है. कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाई है और मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार खड़े हैं. सभी एक स्वर में “धन्यवाद नीतीश जी” के नारे लगा रहे थे. चुनाव से पहले सीएम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

September 24, 2025 13:14 IST

Bihar Chunav: सम्राट चौधरी के आवास पर बड़ी बैठक, BJP जिलावार कोर कमेटी के सदस्य हुए शामिल

पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. इस बैठक में भाजपा के जिलावार कोर कमेटी के सदस्य पहुंचे हैं. जिसमें आगामी चुनावों की तैयारियों पर गहन चर्चा हो रही है. बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन को मजबूत करना, चुनावी रणनीति बनाना और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करना है. इस दौरान, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए. यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

September 24, 2025 12:54 IST

Bihar Chunav: अमित मालवीय ने तेजस्वी यादव की तुलना औरंगज़ेब से की

बिहार विधानसभा चुनाव लाइव: बीजेपी के प्रवक्ता अमित मालवीय ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव पर हमला किया है. इस बार उन्होंने उनकी तुलना औरंगज़ेब से कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखा है.

September 24, 2025 12:40 IST

Bihar Chunav: रोहणी आचार्य की खुली चुनौती, किडनी दान पर उसे सवालों का दिया जवाब

रोहणी आचार्य ने एक बार फिर से पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को…

September 24, 2025 12:20 IST

BiharChunav Live: प्रियंका का बिहार दौरा

बिहार विधानसभा चुनाव लाइव: बिहार में अभी चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन नेता लगातर पहुंचने लगे हैं. इसी कड़ी में प्रियंका गांधी मोतीहारी में 26 सितंबर को रैली करेंगी.

September 24, 2025 12:02 IST

CWC Meeting: खरगे बोले- कई समस्याओं से जूझ रहा है देश

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘आज हमारा देश कई समस्याओं से जूझ रहा है. ये समस्याएं आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सामाजिक ध्रुवीकरण और स्वायत्त संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर कमजोर किया जा रहा है. 2 करोड़ नौकरियों” का वादा अधूरा रहा. युवा रोजगार के बिना भटक रहे हैं. नोटबंदी और ग़लत GST ने अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया.

September 24, 2025 11:42 IST

CWC Meeting: पटना से कांग्रेस का बड़ा ऐलान: खड़गे बोले- 2025 बिहार और देश के लिए बदलाव का वक्त

CWC मीटिंग लाइव: बिहार की राजधानी पटना में चल रही हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार के पुनर्निर्माण का बिगुल यहीं से फूंकना चाहती है. खरगे ने इस दौरान कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सुशासन देगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लंबे समय से ‘स्वर्णिम बिहार’ का सपना देख रही है और कांग्रेस इस सपने को पूरा करने में मदद करेगी. उन्होंने आगे कहा कि साल 2025 का विधानसभा चुनाव सिर्फ बिहार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा. खरगे ने दावा किया कि यह चुनाव मोदी सरकार के “भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत” करेगा. उनके इस बयान से साफ है कि कांग्रेस बिहार चुनाव को सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाला एक अहम मोड़ मान रही है.

September 24, 2025 11:19 IST

Bihar Assembly Election: बिहार NDA में सीट बंटवारे को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान की अहम बैठक

बिहार विधान सभा चुनाव लाइव: सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा के बीच दिल्ली में एक अहम बैठक हुई. करीब एक घंटे तक ये मीटिंग चली. बीजेपी और एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही वार्ता के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

 

September 24, 2025 11:07 IST

CWC की बैठक शुरू हो गई है

CWC की बैठक शुरू हो गई है. आईए देखें अंदर के नजारे…

September 24, 2025 11:03 IST

CWC की मीटिंग की शुरुआत झंडा पहराने के बाद हुई

सदाकत आश्रम में झंडा फहराकर CWC की मीटिंग की शुरुआत हुई

September 24, 2025 10:50 IST

CWC की मीटिंग पर बीजेपी का तंज

CWC Meeting: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने CWC की बैठक पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि इस बैठक में वही कांग्रेसी नेता जुटे हैं, जिन्होंने लगातार बिहार और बिहारवासियों का अपमान किया है और अभद्र टिप्पणियां की हैं.

September 24, 2025 10:35 IST

CWC बैठक से पहले राहुल गांधी ने नेताओं संग की अहम बातचीत

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से पहले राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा की. इस दौरान उनके साथ संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम मौजूद रहे. बैठक से पहले हुई इस बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इसमें बिहार कांग्रेस की रणनीति और आगामी राजनीतिक हालात को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. CWC की बैठक को कांग्रेस के लिए निर्णायक मोड़ बताया जा रहा है, जिसमें कई बड़े प्रस्ताव पारित हो सकते हैं.

September 24, 2025 10:21 IST

CWC बैठक Live: शकील अहमद बोले- बिहार के लिए गौरव, जल्द होगा CM फेस का ऐलान

कांग्रेस नेता शकील अहमद खा ने पटना में हो रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बैठक को बिहार कांग्रेस के लिए गर्व का पल बताया है. उन्होंने कहा कि सदाकत आश्रम और बिहार का इतिहास एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और यहां बैठक होना अपने आप में खास है. शकील ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में CWC का बहुत महत्व है, इसलिए बिहार के लोग इस मौके पर बेहद उत्साहित और जोश में हैं. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार को जाना तय है और कांग्रेस व महागठबंधन इसके लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं. सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि सब कुछ तय है, बस जल्द ही आधिकारिक ऐलान होगा.

September 24, 2025 09:45 IST

CWC Meeting Live: पवन खेड़ा बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में कांग्रेस कर रही है नई रणनीति तैयार

CWC Meeting: पटना में चल रही कांग्रेस की अहम बैठक पर पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह बैठक लोकतंत्र को बचाने की दिशा में बेहद अहम है. खेड़ा ने बताया कि इसमें कई मुद्दों पर लंबी चर्चा होगी और बैठक के अंत में प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे. पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस अपने जनाधार को वापस पाने की कोशिश कर रही है. राजनीति को समय का चक्र बताते हुए उन्होंने कहा—“जो ऊपर होता है, वो नीचे आता है और जो नीचे है, वो ऊपर जाता है.” तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने के सवाल पर खेड़ा ने कहा, “सूरज को बताने की जरूरत नहीं कि रोज किधर से निकलेगा.” उनके इस बयान को कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी और राजनीतिक संदेश दोनों माना जा रहा है.

September 24, 2025 09:24 IST

CWC बैठक से अनुपस्थित रहेंगी सोनिया-प्रियंका, राहुल गांधी देरी से पहुंचेंगे पटना

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की आज होने वाली बैठक से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस बैठक में शामिल नहीं होंगी. वहीं, राहुल गांधी का कार्यक्रम भी बदल गया है. पहले वे चार्टर्ड फ्लाइट से पटना आने वाले थे, लेकिन अब वे सर्विस फ्लाइट से आएंगे, जिसके चलते उनके थोड़ी देर से पहुंचने की संभावना है. पार्टी की यह बैठक बिहार की राजनीति में कांग्रेस को केंद्र में लाने की रणनीति को लेकर अहम मानी जा रही है.

 

September 24, 2025 09:18 IST

CWC Meeting: बिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तेलंगाना मॉडल से फिर चमकाने की कोशिश

कांग्रेस बैठक लाइव: कांग्रेस आज अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक पटना के सदाकत आश्रम में कर रही है. खास बात यह है कि इस बैठक में “तेलंगाना मॉडल” पर चर्चा होगी. दरअसल, तेलंगाना में जब कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की बैठक की थी, उसके बाद पार्टी वहां सत्ता में लौटी थी. अब बिहार में भी कांग्रेस उसी फार्मूले को आज़माने की तैयारी में है. कांग्रेस का साफ संदेश है कि अब पार्टी बिहार की राजनीति में हाशिए पर नहीं रहेगी. वह खुद को केंद्र में स्थापित करने और अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश करेगी.

September 24, 2025 08:38 IST

Bihar Assembly Election: महागठबंधन आज अतिपिछड़ा समुदाय के लिए करेगा बड़ा ऐलान

आज महागठबंधन पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अतिपिछड़ा समुदाय से संबंधित एक बड़ी घोषणा करेगा. यह घोषणा पत्र में अतिपिछड़ों के लिए विशेष रणनीति का हिस्सा होगी, जिसमें चुनाव के बाद आरक्षण की सीमा बढ़ाने और चुनाव में उन्हें ज्यादा भागीदारी देने जैसे अहम मुद्दों पर जोर दिया जा सकता है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के सभी प्रमुख दल शामिल होंगे.

September 24, 2025 08:03 IST

Bihar Chunav: कांग्रेस CWC बैठक पर एनडीए के नेताओं ने क्या कहा?

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘पहले सीडब्ल्यूसी की बैठकें दिल्ली में होती थीं, जहां कांग्रेस चुनावों में शून्य पर सिमटती रही है. बिहार विधानसभा चुनाव में भी उसका यही हाल होगा.’’ इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘दबाव की राजनीति’’ कर रही है. जद(यू) के विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाया स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई कह कर कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है. उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की पटना में होने वाली बैठक में भी जननायक कर्पूरी ठाकुर का कांग्रेस अपमान करेगी.

हालांकि, राजद के वरिष्ठ नेता और बक्सर से लोकसभा सदस्य सुधाकर सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक सकारात्मक संदेश देगी, जिसका लाभ केवल कांग्रेस को ही नहीं, बल्कि पूरे ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा.’’





Source link


Spread the love share