Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: एग्जिट पोल पर RJD नेता का विवादित बयान, साइबर थाने में FIR दर्ज

Spread the love share


Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें एक्सिस माय इंडिया ने उम्र के आधार पर दिलचस्प वोटिंग पैटर्न दिखाया है. यह सर्वे दर्शाता है कि युवा मतदाताओं ने महागठबंधन को वरीयता दी, जबकि अधिक उम्र के मतदाताओं ने NDA का खुला समर्थन किया.

बता दें कि चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे. इस पर सभी की नजरें टिकी है. सुबह 10 से 11 बजे तक रुझान स्पष्ट हो जाएगा. जबकि शाम तक अंतीम परिणाम की घोषणा संभव है. मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को संपन्न हुआ. जिसमें वोटरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

News18 पर लाइव अपडेट जारी है.

November 13, 202518:33 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: RJD MLC सुनील सिंह पर बीएनएस इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

बिहार में एग्जिट पोल और मतगणना को लेकर दिए गए बयान पर RJD के विधान परिषद सदस्य (MLC) सुनील सिंह के खिलाफ पटना साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है. यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई है. जानकारी के अनुसार, साइबर थाना पटना की SI खुशबू कुमारी ने FIR दर्ज की है. सुनील सिंह पर आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ बयान दिया, जिससे माहौल बिगड़ सकता है. उन्होंने कहा था कि अगर कल काउंटिंग में कुछ गड़बड़ी हुई तो बिहार में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएंगे. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 174, 353, 352 और 123(4) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि बयान की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. विपक्षी दलों ने इसे चुनावी माहौल में तनाव बढ़ाने वाला बताया है, जबकि RJD नेताओं का कहना है कि सुनील सिंह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

November 13, 202518:25 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: RJD MLC सुनील सिंह के खिलाफ पटना साइबर थाने में FIR दर्ज

बिहार में एग्जिट पोल को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अब RJD के विधान परिषद सदस्य (MLC) सुनील कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. डीजीपी (DGP) के आदेश के बाद पटना के साइबर थाने में यह मामला दर्ज किया गया. दरअसल, सुनील सिंह ने हाल ही में एक बयान दिया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उनके इस बयान को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी और इसे भ्रामक बताया था. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पटना को जांच के निर्देश दिए.

November 13, 202517:54 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: ‘एग्जिट पोल PM मोदी के बयानों पर निर्भर’- RJD नेता मनोज कुमार झा

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः राजद नेता मनोज कुमार झा ने राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर कहा, ‘उनके बयान को तोड़ा मोड़ा न जाए. हमारा एग्जिट पोल पीएम मोदी के बयानों पर निर्भर करता है, वही हम देख रहे हैं. तेजस्वी जी ने जिन मुद्दों को उठाया था वो आज परिपक्व हो गया है नौकरी, पलायन पर बात करना हर दल की मजबूरी है. बिहार में सरकार हमारी ही बन रही है.’

 

November 13, 202517:27 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाताओं पर की टिप्पणी

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने Bihar Election 2025 पर कहा, ‘मैंने पाया है कि इस बार मतदाताओं के हाव-भाव बदले थे. जब बदलाव का मूड होता है तो जनता के हाव-भाव बदलते हैं. 20 साल की सरकार के खिलाफ लोगों ने वोट किया है, मजबूती से पूरी एकजुटता से. सत्ता पक्ष के जो माने गए मतदाता रहे उनमें भी उत्साह कम देखा गया.

November 13, 202516:54 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: बिहार में नई सरकार को लेकर बाबूलाल मरांडी का दावा

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः झारखंड विधानसभा नेता एवं झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, ‘बिहार से हमें जितनी जानकारियां मिल रही हैं सबको का एक ही मत है कि इस बार फिर से NDA गठबंधन की सरकार बिहार में बन रही है.’

November 13, 202516:39 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जदयू के वार रूम का निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकाएक जदयू के द्वारा बनाए गए वार रूम का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए. चुनाव और मतगणना को लेकर यह वार रूम को बनाया गया है. मुख्यमंत्री वहां गए थोड़ी देर रुके उन्होंने पूरी तैयारी को देखा कि कल किस तरीके से मतगणना को लेकर यहां तैयारी की गई है.जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां लगभग 10 मिनट तक रहे और लोगों से बातचीत की. वार रूम का निरीक्षण करने के बाद अपने आवास लौट गए. बता दें कि, कल बिहार में काउंटिंग होने वाली है.

 

November 13, 202516:23 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: परिणाम से पहले बोले ब्रजेश पाठक- लोग जंगलराज को भूले नहीं

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार चुनाव में मतगणना से पहले, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘बिहार में प्रचंड बहुमत की NDA की सरकार बन रही है और राजद समेत जो महागठबंधन है वो बुरी तरह से हार का सामना कर रहा है. बिहार में आज भी राजद के जंगलराज को लोग भूले नहीं हैं. बिहार के लोग राजद और उत्तर प्रदेश के लोग समाजवादी पार्टी को गुंडाराज को लेकर माफ नहीं करेंगे.’

November 13, 202515:47 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: दिलीप जायसवाल का RJD पर तंज- हताशा में भाषा भी बदल जाती है

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने RJD पर कहा,’RJD हताशा में है और जब लोग हताशा में होते हैं तो उनकी भाषा भी बदल जाती है. बिहार की जनता और मतदाता ने NDA को जनादेश दिया है और जिस तरह का माहौल है NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और जिस तरह की भाषा का ये जो उपयोग करते हैं जनता और मतदाता इन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनको जवाब देगी.’

November 13, 202515:17 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: बिहार में हुई है 80 लाख वोटों की चोरी- AAP नेता संजय सिंह

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ‘अभी 14 नवंबर तक परिणाम की प्रतीक्षा करनी होगी. जो वोट चोरी हुई है उसका बहुत व्यापक असर इस चुनाव पर पड़ेगा. इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि 80 लाख वोट बिहार में चोरी हुए हैं. 80 लाख मतदाता वोट देने से वंचित हुए हैं.’

November 13, 202515:07 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: ‘EVM से लदे ट्रक’ की सूचना पर आया रोहतास की जिलाधिकारी का बयान

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार के रोहतास की ज़िलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया, ‘कल शाम हमें सूचना मिली कि EVM से भरा एक ट्रक बाज़ार समिति, तकिया में घुसा है. यह सूचना मिलने के बाद, हमने पाया कि एक ट्रक 7:59 पर बाज़ार समिति में घुसा था और पुलिस ने उसकी पूरी जांच की थी, इसकी प्रविष्टि लॉगबुक में दर्ज की गई थी. प्रविष्टि में लिखा था कि ट्रक खाली बक्सों से भरा था. उम्मीदवार, उनके अधिकृत कर्मचारी और उनके समर्थक वहां बड़ी संख्या में मौजूद थे. उन सभी के सामने ट्रक को खोला गया और उसमें ढेर सारे स्टील के बक्से मिले. हर बक्सा निकाला गया और सभी बक्से खाली पाए गए. पूरे ट्रक की जांच करने के बाद, सभी बक्सों को उसी ट्रक में वापस लोड कर दिया गया. वहां मौजूद सभी उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया कि EVM से लदे ट्रक के परिसर में घुसने की सूचना झूठी थी और ऐसी अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए, क्योंकि स्थिति बहुत संवेदनशील है.’

November 13, 202514:53 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: चुनाव परिणाम पर बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार का दावा

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, ‘NDA सरकार बनाने जा रही है. सोर्स से जानकारी मिल रही है और साफ नजर आ रहा है कि NDA की सरकार बनने वाली है. कल परिणाम आने के बाद NDA की सरकार बनेगी.’

November 13, 202511:35 IST

RJD नेता सुनील कुमार सिंह ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

RJD नेता सुनील कुमार सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे “एक तरह की साजिश” बताया है. उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि 4 करोड़ 98 लाख वोट पड़ने के बावजूद RJD को 50 से कम सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, जबकि तेजस्वी यादव का विजन हर बूथ पर दिखा था. सिंह ने मतगणना में साजिश की आशंका जताते हुए अधिकारियों को सचेत किया कि वे हारने वाले उम्मीदवार को जिताने की कोशिश न करें. उन्होंने चेतावनी दी, “अगर गड़बड़ी हुई तो बिहार में ऐसा दृश्य आएगा जो कभी नहीं देखा गया होगा।” उन्होंने 2020 में मतगणना रुकवाने का ज़िक्र करते हुए कहा कि यदि इस बार ऐसा हुआ तो सड़क पर नेपाल या बांग्लादेश जैसा नजारा देखने को मिलेगा. सिंह ने जोर देकर कहा कि इस बार का मतदान बदलाव के लिए हुआ है और 2025 में तेजस्वी की सरकार बनेगी.

November 13, 202511:06 IST

अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे? लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा, जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया. किस यादव को मदद किए?. ना गरीब की मदद की ना यादव की. बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है”

November 13, 202511:05 IST

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार- राजीव रंजन

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिल्कुल टाइगर जिंदा है. नीतीश कुमार ने अपनी अनोखी शैली से करारा जवाब दिया है. टाईगर ने अपने अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों को जवाब दे दिया है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से NDA की सरकार बनेगी.

November 13, 202510:31 IST

टाईगर अभी जिंदा है… JDU ऑफिस के बाहर लगा नीतीश का पोस्टर

पटना में जदयू कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगाया गया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में ध्यान खींचा है. इस पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है “टाईगर अभी जिंदा है”.

November 13, 202510:14 IST

तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रत्याशी और जिला संगठन पदाधिकारियों से की बात

सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने लिखा कि प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया. लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार है. बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

November 13, 202509:46 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते- सचिन पायलट

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः सचिन पायलट ने बिहार चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते. हरियाणा में हमारी सरकार बनने की भविष्यवाणी थी, लेकिन काउंटिंग ने सब उलट दिया. बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने एग्जिट पोल को “भ्रामक” बताते हुए काउंटिंग पर भरोसा जताया.

 

November 13, 202509:33 IST

सासाराम में EVM के Strong Room के बाहर हंगामा, शांत

सासाराम के बाजार समिति परिसर, जहां EVM के Strong Room बनाए गए हैं, के बाहर हुए हंगामे को DM उदिता सिंह और SP रौशन कुमार के हस्तक्षेप के बाद शांत करा लिया गया है. दरअसल, तीन खाली बक्से लेकर Strong Room परिसर में गए एक ट्रक को लेकर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने विरोध शुरू कर दिया था. DM और SP की उपस्थिति में, सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में ट्रक की पूरी जांच की गई. जांच के बाद, मामले को सुलझा लिया गया और परिसर में शांति बहाल हो गई.

November 13, 202508:38 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: EVM कड़ी सुरक्षा में Strong Room में; 14 नवंबर को 46 केंद्रों पर होगी मतगणना

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रयुक्त EVM और VVPAT मशीनों को राज्य के 38 जिलों में स्थापित 46 मतगणना केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है. इन Strong Room की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी CAPF को, जबकि बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस को सौंपी गई है. पूरी 24 घंटे CCTV निगरानी की जा रही है, और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. बिहार चुनाव में 1951 के बाद का सबसे अधिक 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “शांतिपूर्ण और निर्विवाद” मतदान के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और दरगाह सहित विभिन्न धर्मस्थलों का दौरा किया. JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने रिकॉर्ड मतदान को मतदाताओं की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया है.

November 13, 202508:12 IST

Bihar Chunav Exit Polls Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव परिणाम से दो दिन पहले राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों को जीत का भरोसा

बिहार चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेटः बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद शुक्रवार को होने वाली मतगणना से पहले NDA और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. NDA इस उच्च मतदान को “सुशासन के समर्थन में जनादेश” मान रहा है, जबकि विपक्ष इसे “परिवर्तन की इच्छा” का संकेत बता रहा है. NDA खेमे में जहां एग्जिट पोल के अनुमानों से उत्साह है और भाजपा नेता “विजय दिवस” की तैयारी कर रहे हैं, वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव ने इन सभी भविष्यवाणियों को ख़ारिज कर दिया है. JDU नेता श्रवण कुमार ने NDA के 130-135 सीटें जीतने का दावा किया है, जबकि कांग्रेस और CPI(ML) का कहना है कि उच्च मतदान बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जनता के असंतोष को दर्शाता है. यह परिणाम तय करेगा कि नीतीश कुमार लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे या बदलाव होगा.





Source link


Spread the love share