Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love share


09:24 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

Bihar News: JDU विधायक का आरोप, दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव ने दलित छात्र को HOD बनने से रोका

बिहार समाचार: दरभंगा के जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दलित विरोधी मानसिकता रखते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में अनियमितताओं, कर्मचारियों का बकाया वेतन, पेंशन वितरण न होना और छात्रों के रिजल्ट व अंक पत्र न देने जैसी समस्याओं का हवाला दिया। और पढ़ें

08:43 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

Indore News:ओवर चार्जिंग के आधे घंटे बाद लगी थी कार में आग, बैटरियां फूटने से पोल भी आया चपेट में

इंदौर के ब्रजेश्वरी अग्निकांड की जांच में सामने आए तकनीकी तथ्यों और बिजली कंपनी के मीटर डेटा से कार में शॉर्ट सर्किट को ही आग की  वजह माना जा रहा है। हालांकि उद्योगपति के परिवार ने बैटरी चार्जिंग पर न होने और बिजली के पोल से आग लगने का दावा किया था। और पढ़ें

08:37 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

बिहार के इस मंदिर में महज दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मुरादें, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

बिहार: सारण के मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर प्रमुख शक्ति स्थलों में से एक है। यह मंदिर स्थानीय और राज्यभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और पढ़ें

08:31 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

Bihar Weather: बिहार के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से तीन की मौत; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

Weather News Updates: बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। शुक्रवार को कई जिलों में आंधी और बारिश के कारण लोगों को कंबल तक निकालना पड़ गया। शनिवार सुबह भी कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम सुहाना है। मौसम विभान ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

07:42 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कहर, सारण में युवक की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

बिहार: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के हरख पकड़ी सतजोड़ा गांव में 23 वर्षीय रंजीत प्रसाद शराब पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। और पढ़ें

07:29 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

Bihar News: बिहार में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति गिरफ्तार

बिहार समाचार: बिहार के नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मोहल्ले में 23 वर्षीय नवविवाहिता अंजली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप के चलते परिवार ने मामले की शिकायत की। मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारण का पता चलेगा। और पढ़ें

07:21 पूर्वाह्न, 21-मार्च-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

बीस साल में पहली बार शहर कांग्रेस की सबसे छोटी कार्यकारिणी घोषित की है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने केवल 52 पदाधिकारियों की टीम तैयार की है। हालांकि इस नई टीम में एक भी महिला को स्थान न मिलने पर भाजपा ने सवाल उठाए है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें



Source link


Spread the love share