Bihar Vidhansabha Monsoon Satra Live Update: सम्राट चौधरी अपमान करना बंद करो.. विपक्षी विधायकों ने लगाए नारे

Spread the love share


Bihar Vidhansabha Monsoon Satra Live Update: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है. आज सत्र का आखिरी दिन है. विपक्षी दलों के विधायक जहां काले कपड़े में पहुंचे. वहीं, बीजेपी और जेडीयू विधायक हेलमेट लगाकर पहुंचे है. सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना है कि आरजेडी और कांग्रेस के व्यवहार से डर लग रहा है. इस लिए हेलमेट में आना पड़ा है. वहीं, सदर की कार्रवाही शुरू होते ही तमाम विपक्षी पार्टी SIR के मुद्दे पर जोरदार हंगामा करने लगे. जिसके बाद कार्रवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए रोक दिया गया है. इस पर हम लाइव अपडेट दे रहे हैं. आप News18 के साथ बने रहें…

विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
बिहार विधानसभा में आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई. नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने “लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार किया है”, लेकिन इसी दौरान विपक्षी विधायक उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर संबोधित करने लगे. हंगामे की स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया. वहीं, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान आज उस वक्त हंगामा और बढ़ गया, जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विनियोग विधेयक पेश कर रहे थे. विधेयक पेश करने के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक जोरदार नारेबाजी करने लगे. वे सीधे तौर पर सम्राट चौधरी का नाम लेकर नारे लगा रहे थे, जिसमें “सम्राट चौधरी अपमान करना बंद करो” जैसे नारे प्रमुख थे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे, और उनके सामने भी “मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़ो” के नारे गूंजते रहे, जिससे सदन में गहमागहमी का माहौल बना रहा.

सदन की कार्रवाही 2 बजे तक स्थगित
सदन में हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है.

नीतीश ने विपक्ष पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा में जारी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “ये लोग (विपक्ष) हंगामा करते हैं, इनके कपड़े देख लीजिए….आज सभी एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए थे.” मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “आप लोग एक रंग का कपड़ा पहने थे…आप लोग एक दूसरे के साथ मिलकर उल्टा-पुल्टा कोई काम नहीं” कर रहे हैं, जबकि सरकार ने कितना काम किया है और हर तरह से फायदा हुआ है. उनका इशारा विपक्ष के एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन और खास तौर पर राजद विधायकों द्वारा काले कपड़े पहनने की ओर था.

सत्र शुरू होती ही हंगामा शुरू
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा कर दिया. प्रश्नोत्तर काल शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में उतर आए और लगातार नारेबाजी करने लगे. स्पीकर नंद किशोर यादव ने उन्हें सदन का अंतिम दिन होने का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने और कार्यवाही को सुचारु रूप से चलने देने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई.

हेलमेट में आए सत्ता पक्ष के विधायक

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन भी विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन जारी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक आज काले कपड़े पहनकर सदन के भीतर और बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और वोटर सर्वे को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं. वहीं, सत्ता पक्ष भी अनोखे अंदाज में पलटवार कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई विधायक हेलमेट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राजद और कांग्रेस के विधायकों से कथित तौर पर डर की बात का संकेत दे रहा है. यह प्रदर्शन विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भी राजनीतिक गहमागहमी बनाए हुए है.

11 बजे शुरू होगी कार्रवाही
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज अंतिम दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. यह सत्र मौजूदा सरकार के लिए विदाई सत्र माना जा रहा है, क्योंकि इसके समाप्त होते ही सभी नेता सीधे चुनावी मैदान में उतर जाएंगे. नवंबर में नई सरकार के गठन के बाद ही विधानसभा का अगला सत्र आहूत किया जाएगा.

पेपर लीक नहीं होते तो रद्द क्यों होते हैं: तेजस्वी यादव
मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि सरकार बोलती है पेपर लीक नहीं होता है लेकिन, जब पेपर लीक नहीं होता तो पेपर रद्द क्यों होता है.





Source link


Spread the love share