Bihar Weather Report: दरभंगा-पूर्णिया समेत 4 जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Spread the love share


पटना. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों को अब राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है. आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं रिकॉर्ड की जाएंगी. इसे देखते हुए अगले एक सप्ताह तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गरज-चमक की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है. इस दौरान कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है.

इसकी शुरुआत शनिवार से हो भी गई. दिनभर आंशिक बादल और जमुई, नवादा, पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों में बारिश भी हुई. अब पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित पूरे बिहार के कई जिलों में अगले एक सप्ताह तक मौसम बारिश वाला रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

पटना स्थित मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज से 23 मई तक पूरे बिहार में बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान दिन और रात के तापमान में 5°C तक की गिरावट होने की संभावना है. आज यानी 18 मई को तो 25 जिलों में ऑरेंज और 13 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 4 जिलों में तो भारी बारिश होगी.

कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
आज यानी 18 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार, जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 50-60 किमी/घंटा तक चलने का अनुमान है. साथ में बारिश भी होगी. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और पूर्णिया जिलों में भारी वर्षा हो सकती है.

पटना में चलेंगी 30 से 40 किमी प्रति घंटे से हवाएं
इसके अलावा, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी. इसीलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश होती रहेगी. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 19 मई को पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटा तक रहने की आशंका है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वैशाली-मुजफ्फरपुर में भी होगी जमकर बारिश
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे घंटा रह सकती है. गरज और चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की स्थिति सभी जिलों में देखने को मिलेगी.

20 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी. जबकि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है. मध्यम बारिश सभी जिलों में देखने को मिलेगी.

21 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटा चल सकती है. मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा.

22 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटा चल सकती है. मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा.

23 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, और दरभंगा में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 30-40 किमी/घंटा चलने की संभावना है. हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा भी होगी. पटना सहित शेष जिलों का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा.

इन जिलों का तापमान 40°C पार
पिछले दिनों के मुकाबले 17 मई को बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दिन का सबसे अधिक गया में 41.9°C दर्ज किया गया. इसके अलावा डेहरी का 41°C और औरंगाबाद का 40.7°C दर्ज किया गया. कहीं भी हीट वेव रिकॉर्ड नहीं किया गया. भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, पश्चिम चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में बारिश भी दर्ज की गई.  देर रात तक बारिश की स्थिति अलग अलग जिलों में देखने को मिली. जहां बारिश नहीं हुई वहां आंशिक बादल छाए हुए थे.



Source link


Spread the love share