DGP को 105 दिन में क्यों हटाया?: CM नीतीश के प्लान ने अफसरों की उड़ाई नींद, DSP को लड़की ने आधी रात को फोन किया – Patna News

Spread the love share


पूरे तामझाम से डीजीपी की कुर्सी पर विराजमान हुए साहब की 105 दिन में ही छुट्टी हो गई। अब राज साहब समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी जल्दी क्या थी? अंदर से व्याकुल साहब ने पद से हटाने के ऐलान के बाद मीडिया से मुखातिब होने की घोषणा की। सब जगह चर्चा फैल गई कि

.

चर्चा है कि सुर ताल में रमने वाले साहब की भी अजीब किस्मत है, पहले उनके जूनियर को महकमा का हेड बनाया गया। दूसरी बार में मौका भी मिला तो हटा दिया गया है और एक बार फिर उनसे जूनियर रैंक वाले को हेड बना दिया गया। अब तो उनके अर्दली भी मजे ले रहे हैं गजब बेइज्जती है भाई।

वैसे नए वाले साहब भी कम नहीं है। साहब शुरू से हेड बनने की दौड़ में लगे रहे। एक बार हाथ से मौका गया तो भी पीछे नहीं हटे। पटना से दिल्ली तक पैरवी करते रहे। एलोपैथी से लेकर होम्योपैथी इलाज तक किया। और अंत में सर्जरी करके ही माने।

बताया जा रहा है कि नए वाले साहब के लिए दिल्ली वाले मंत्री जी अड़ गए थे। पटना के बड़का साहब का माथा काम नहीं कर रहा था, फिर बोले- चलिए भाई, कर देते हैं… आपको भी खुश कर देते हैं!

चुनाव सर पर है तो उनका सत्ताधारी दल से समीकरण भी ठीक बैठ गया। और आए तो पूरे ठोककर दो साल के लिए आए।

बड़े भाई ने टोका तो छोटे भाई प्रगति पथ पर चले

बिहार की राजनीति में बड़े भाई और छोटे भाई का प्रेम निराला है। दोनों एक-दूसरे की खूबी से लेकर कमी तक जानते हैं। गाहे-बगाहे एक-दूसरे की टांग भी खिंचते रहते हैं।

अभी छोटे भाई राज्य के भ्रमण पर निकलने वाले थे। उनके विधानसभा में दिए गए ज्ञान से प्रभावित बड़े भाई ने कह दिया आंख सेंकने जा रहे हैं। ये बात छोटे को नागवार गुजरी। उन्होंने अपने सभी सिपहसलार और खास को बुलाया और कहा- सुनो अब हमको प्रगति पथ पर जाना है। इंतजाम करो।

साहब का हुक्म मानकर बाबुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। साहब जल्दी ही आराम घर से निकलकर पंचायत जाने वाले हैं। इसमें खास ध्यान रखना है कि वैसे गांव को चुनो जहां हमको दिक्कत ना हो।

वहीं, छोटे भाई ने एक खास डिमांड कर दी है। गांव में फाउंटेन लगाने का आदेश दिया है। अब नालंदा के सिलाव प्रखंड के गांव में फाउंटेन के लिए डीएम साहेब ने जी जान लगा दी है। डीएम साहेब ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि फाउंटेन तो लगेगा। साहेब को दिल बाग-बाग करने के लिए डीएम साहेब कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। सरकार के इस फाउंटेन ने इंजीनियर की नींद हराम कर दी है। परेशान अधिकारी कह रहे है साहेब के जाने के बाद इस कॉटेज को कौन देखेगा।

वैसे जब से छोटे भाई सत्ता में आए हैं महिला सशक्त के बयान के बिना उनका एक कार्यक्रम नहीं होता। हर मंच से महिलाओं को सशक्त करने की बात करते हैं, लेकिन अचानक यह क्या हुआ। प्रगति पथ से तो महिला शब्द ही गायब हो गया।

हालांकि बाद में डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा गया कि प्रगति यात्रा और महिला संवाद यात्रा अलग-अलग चीज थी। आप तो समझ ही गए होंगे महिला संवाद यात्रा और प्रगति संवाद यात्रा अलग है या फिर…

DGP को 105 दिन में क्यों हटाया?: CM नीतीश के प्लान ने अफसरों की उड़ाई नींद, DSP को लड़की ने आधी रात को फोन किया - Patna News

साहेब ढूंढ रहे हैं झोला…

सचिवालय के साहब से बाबू और बड़े बाबू इन दिनों परेशान हैं। सुबह 9:30 बजे पंच करने से लेकर लंच तक खौफ में रहते हैं। बाबू और बड़े बाबू चाहते हैं कि उनसे नजर ना टकराए। लेकिन, ऐसा होगा थोड़े। साहब तो खोज खोजकर बात करते हैं। अलमारी गोदरेज तक खुला रहे हैं।

देख रहे हैं कि बाबू और बड़े बाबू लाते क्या है? सीबीआई की तरह जांच करते हैं। झोला मिल जाए तो बड़ा नाराज होते हैं। कहते हैं यही सब चीजों के लिए अलमीरा गोदरेज है। अप टू डेट रहिए। सेल्स लेकर गलियारा तक चलने वाले कर्मचारी यही कामना करते हैं कि सब नजर ना आ जाए। प्रधान सचिव से अपर मुख्य सचिव में इनका प्रमोशन हो चुका है। बस बाबू और बड़े बाबू का इंतजार है कि जल्दी से यहां से वह विदा हो जाए। दूसरे डिपार्टमेंट में पहुंच जाए।

DGP को 105 दिन में क्यों हटाया?: CM नीतीश के प्लान ने अफसरों की उड़ाई नींद, DSP को लड़की ने आधी रात को फोन किया - Patna News

जब आधी रात को डीएसपी साहब को लड़की ने किया फोन

नए डीजीपी साहब ने जॉइन करते ही अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। पूरा फोकस गश्ती पर है। दिन वाली गश्ती से ज्यादा सख्त नाइट पेट्रोलिंग को बनाया जा रहा है। खाली छोटका कॉन्सटेबल नहीं बड़े वाले अधिकारी साहब को भी कंबल से निकल कर सड़क पर घूमने की हिदायत दी गई है। पेट्रोलिंग कर रहे पटना डीएसपी रैंक के एक सीनियर अधिकारी को एक लड़की ने आधी रात को फोन कर दिया।

साहब ने कारण पूछा तो महिला ने मीठी आवाज में कहा बस काम से ही फोन किया जाता है क्या। साहब के कान खड़े हो गए। पेट्रोलिंग छोड़ वे महिला के फोन को ट्रेस करने में जुट गए। तहकीकात के बाद वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि महिला का मकसद बस डीएसपी साहब का लोकेशन ट्रेश करना था ताकि वे अपने अवैध माल को दूसरे लोकेशन से आसानी से पास करा सके। साहब चौकन्ना इस बात के लिए भी हो गए कि हनी ट्रैप के इस जाल में वे पिछली पोस्टिंग में भी दो बार फंस चुके थे। हालांकि इस बार वे समय रहते सबकुछ सुधार लिए।

DGP को 105 दिन में क्यों हटाया?: CM नीतीश के प्लान ने अफसरों की उड़ाई नींद, DSP को लड़की ने आधी रात को फोन किया - Patna News

बतकही में पिछले सप्ताह भी कई किस्से थे, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साहब ने थप्पड़ क्यों मारा?:नेताजी को लगी दिल्ली की हवा, अब मार रहे मक्खी, अधिकारी से कुर्ता पहने नेताजी का भौकाल भी डाउन



Source link


Spread the love share