अब सीधा प्रसारण हो रहा है
आखरी अपडेट:
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की बयार बह रही है. एनडीए गठबंधन में हलचल तेज हो गई. उधर, बिहार बंद को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने तंज कसा है.
बिहार चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट.
बिहार Chunav 2025 लाइव: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक खलबली मच गई. राहुल की यात्रा, पीएम मोदी का अपमान और बिहार बंद के बाद अब सीटों के बंटवारे पर सियासी उथल-पुथल जारी है. इसी बीच पटना में आज यानी शुक्रवार को एनडीए के तमाम घटक दलों की बैठक बुलाई गई है, जिससे सीट बंटवारे की तस्वीर साफ हो सके. गुरुवार को 5 घंटे के लिए एनडीए के तरफ से बिहार के बंद को लेकर नेता प्रतिपक्षीय तेजस्वी यादव ने तंस कसा. उन्होंने कहा कि- “भाजपा और एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा. भाजपा और एनडीए को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की. महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया. ये सारी तस्वीरें आज बिहार बंद में देखने को मिलीं, यानी बंद का जो आयोजन प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों ने किया था, उसे बिहार के एक भी नागरिक का समर्थन नहीं मिला.”
5 सितंबर, 2025 07:59 है
Bihar Chunav Live: बिहार बंद के बाद लालू यादव के बयान पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
Bihar Chunav Live: लालू यादव ने कहा कि गुजराती लोग बिहार को गाली सुनवाना चाहते हैं, इसलिए बिहार बंद कराया गया. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कौन गाली देता है यह हम लोग कई बार देख चुके हैं. मेरे ही पार्टी की महिला को मंच से गाली दिया गया और किसी ने कुछ नहीं कहा. पहली बार प्रधानमंत्री को गाली नहीं दी गई है. राहुल गांधी जिस तरह से प्रधानमंत्री से तू तलाक करके बात करते हैं यह कहीं से उचित नहीं है. कम से कम वह उम्र में उनसे बहुत बड़े हैं, बिहार की संस्कृति में हम लोग बच्चों से भी आप करके बात करते हैं. वहीं, जीएसटी के सवाल पर विपक्ष के हमला करने पर कहा कि- हम लोग तो कह रहे हैं कि विपक्ष एक बार हमारा वन नेशन वन इलेक्शन बात मान ले.
5 सितंबर, 2025 07:57 है
Bihar Chunav Live: लालू यादव की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का रिप्लाई
Bihar Chunav Live: राजद सुप्रीमो लालू यादव् के बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने साधा निशाना. कहा कि- लालू प्रसाद यादव जी उस व्यक्ति का नाम है जो जंगल राज के नायक थे, बिहार को बर्बाद किया और जंगल राज की पाठशाला में गुंडई की पाठ पढ़ाते थे गुंडा बिहार में पैदा किए थे. घबराहट में हैं, क्योंकि देश के संवैधानिक पद के सिरमौर मोदी जी मां भारती की संतान हैं और लालू जी जो सजायाप्ता है बीमार हैं जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, अभी भी गुजराती मराठी में लगे हुए हैं. जीएसटी को चुनावी स्टंट बताए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा विपक्ष को किसी से मतलब नहीं है. उसको ना देश से मतलब है ना देश के लोगों से मतलब है. उसको सिर्फ अपने परिवार और उसके सुख सुविधा से मतलब है.