LIVE: मुजफ्फरपुर में गरजेंगे तेजस्वी यादव, JP नड्डा के पटना आने से सियासी हलचल तेज

Spread the love share


बिहार Chunav 2025 लाइव: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेता लगातार दौरे कर रहे हैं. इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां कांटी में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. अम्बेडकर पार्क का भी उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही कांटी हाईस्कूल मैदान से जनसभा को सम्बोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में राजद के कई बड़े नेता, कई विधायक भी मौजूद हैं.

बिहार दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि- हमारे विपक्ष के साथी सिंगल डिजिट तक पढ़ाई किए हैंकोई 8वीं तक, तो कोई 9वीं तक अब सोचिए, बिहार का भविष्य ऐसे लोगों के हाथों में कैसे सुरक्षित होगा?” 2003 से पहले बिहार में ‘तेल पिलावन’ और ‘लाठियाभाज’ जैसे आयोजन गांधी मैदान में हुआ करते थे

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर भी सरकार को घेर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हेंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि- ‘बिहार में अपराधियों की एनडीए सरकार, अपराधियों के साथ!’ उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.

13 सितंबर, 2025 16:45 है

बीजेपी कोर कमिटी की बैठक शुरू

बीजेपी कोर कमिटी की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक स्टेट गेस्ट हाउस में हो रही है.

13 सितंबर, 2025 16:05 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: पीएम ने बहुत देर कर दी… तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः पटना, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने वहां जाने में बहुत देर कर दी है. मणिपुर का मुद्दा जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि यह लंबे समय से चल रहा है. असम में भी कई लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें असम भी जाना चाहिए.”

13 सितंबर, 2025 15:09 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: जेपी नड्डा पहुंचे पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा छपरा पहुंचे हुए हैं. वह मस्तिक स्थित अखण्ड ज्योति नेत्र अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद हैं. अस्पताल के व्यवस्था और नई योजनाओं का जायजा ले रहे हैं. इसके बाद पटना में बीजेपी नेताओं की मीटिंग होगी.

13 सितंबर, 2025 14:12 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे पर कहा, “… सब गंवाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर याद आ रहा है मणिपुर की बेटी तड़पती रही तब इन्हें मणिपुर याद नहीं आया. ये सामाजिक वातावरण को सही नहीं होने देते जब तक कांग्रेस रही तब तक पूरा देश एक रहा है और जब से आप आए तब से देश में आंतरिक झगड़ा बढ़ गया. यह सही नहीं है.”

13 सितंबर, 2025 14:06 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: मंत्री नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं में जोश रहता है. हम लोग भी लगातार उनके आने से उत्साहित हैं. तेजस्वी ने नड्डा के आगमन पर निशाना साधा है इस पर नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में रहकर लगातार लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं. लोगों के सामने झूठ बोलते हैं, जिसने बिहार में भ्रष्टाचार किया, जिसने किसी की चिंता नहीं की. वह व्यक्ति क्या बोलेगा, जो जानवर को चारा तक को नहीं छोड़ा वह क्या बोलेगा ये लोग भ्रष्टाचारी लोग हैं. जनता इनको देख चुकी है. नड्डा जी ने इस देश को आयुष्मान भारत योजना दिया इससे हर गरीब का इलाज होगा. तेजस्वी यात्रा के सवाल पर कहा कि चुनाव है यात्रा करेंगे ही.

13 सितंबर, 2025 13:15 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: ये लोग कुछ भी बोल देते हैं… जीतन राम मांझी का कांग्रेस पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “ये लोग कभी भी कुछ भी बोल देते हैं. ये पहले कहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं? अब प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर जा रहे हैं तो राहुल गांधी कह रहे हैं कि मणिपुर से ज्यादा बड़ा मुद्दा वोट चोरी का है. प्रधानमंत्री मोदी वहां सौगात देने जा रहे हैं. इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है.”

13 सितंबर, 2025 12:20 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: तेजस्वी की यात्रा पर बीजेपी नेता का हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः तेजस्वी यादव के यात्रा पर बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि- अभी जो यात्रा निकली थी, उसमें राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को बौना बना दिया. राहुल गांधी के ड्राइवर केरल में थे. तेजस्वी यादव को सबसे पहले कांग्रेस और महागठबंधन से अपना अधिकार मांगना चाहिए.

13 सितंबर, 2025 11:53 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: जेपी नड्डा पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे, वहां से वह सीधे छपरा जाएंगे और छपरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना लौटेंगे. पटना में भाजपा कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे. भाजपा कार्यालय में बैठक करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात होगी.

13 सितंबर, 2025 11:12 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: तड़पककर यात्रा निकालने का फैसला… जेडीयू नेता का तेजस्वी पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः राजनीति में पॉलिटिकल ड्राइवर बनने के बाद तेजस्वी यादव को नेता घोषित नहीं किया. तो राजनीतिक तनाव में क्योकि राहुल गांधी सामने ये बौना साबित हो गए, तो तड़पकर इन्होंने यात्रा निकालने का निर्णय लिया है.

13 सितंबर, 2025 10:46 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: कांग्रेस वालों में संवेदना नहीं… भाजपा मंत्री का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः राष्ट्रीय मंत्री भाजपा रितु राज सिन्हा ने कांग्रेस जेनरेटेड वीडियो को लेकर कहा कि- गंदी राजनीति की हर एक सीमा कांग्रेस ने लांघ दी है. एक तो प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माता जी को उनके मंच से गाली दी गई. उसके लिए क्षमा नहीं मांगा, ऊपर से उसका का वीडियो जनरेट करके किसी के जले हुए पर नमक छिड़कना और रगड़ना यह कांग्रेस वालों से सीखना चाहिए. उनमें कोई संवेदना नहीं बची है उनके घर में भी मां और बहन है, उनको समझना चाहिए कम से कम इतनी लोक लाज रखनी चाहिए.

13 सितंबर, 2025 09:24 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: मखाना बोर्ड की घोषणा… नीतीश के मंत्री का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार रात दरभंगा पहुंचे. सर्किट हाउस में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है, इससे किसानों को उचित मूल्य, बेहतर बाजार और तकनीकी सहयोग मिलेगा. उन्होंने बताया कि दरभंगा और मधुबनी में स्वावलंबी समितियां बनाई गई हैं, जो वैज्ञानिकों की मदद से किसानों को आधुनिक खेती सिखाएंगी. आने वाले दिनों में किसानों को सीधे एक्सपोर्ट से जोड़ने और सहकारी बैंकों को पुनः सक्रिय करने की योजना है. मंत्री ने कहा कि कम पानी में उत्पादन की चुनौती से निपटने के लिए नई तकनीक पर जोर दिया जाएगा. मखाना बोर्ड गठन से मिथिला और कोसी क्षेत्र के किसानों में उत्साह है और उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य मिलने की उम्मीद है.

13 सितंबर, 2025 08:56 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: लोकतंत्र के लिए अपमानजनक… बीजेपी नेता का कांग्रेस पर बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः भुवनेश्वर, ओडिशा: बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए प्रधानमंत्री मोदी के आपत्तिजनक ए-जनरेटेड वीडियो पर ओडिशा के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, “ये चीज़ें स्वीकार्य नहीं हैं. ये राजनीतिक प्रक्रिया और लोकतंत्र दोनों के लिए अपमानजनक हैं. उन्होंने जो कुछ भी किया है वह शर्मनाक है. देश इस तरह की हरकतों के लिए माफ नहीं करेगा. उन्हें बहुत जल्द इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा.”

13 सितंबर, 2025 08:50 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: 11 बजे पटना पहुंचेंगे जेपी नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11:00 बजे पटना पहुंचेंगेहवाई अड्डा से सीधे जायेंगे होटल मौर्या जहां एक दैनिक अखबार के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 3 बजे सारण जिले मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5 बजे सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. 5.30 बजे बीजेपी कार्यालय में आयोजित कोर कमिटी की बैठक में शामिल होंगे.

13 सितंबर, 2025 07:48 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: चुनाव ईमानदारी से नहीं होते… एसटी हसन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर बोलते हुए डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि अपने इलेक्शन कमीशन की बेशर्मी तो देखी ही है. अब देश के लोगों को लगने लगा है कि यहां पर चुनाव ईमानदारी से नहीं होते, बेईमानी से जीते जाते हैं. हो सकता है राहुल जी के पास अब इससे बड़ा और कोई सबूत हो. उसे लेकर आयें, जाहिर है वो तो हाइड्रोजन बम होगा. नैतिकता का अब पतन हो चुका है. रूलिंग पार्टी के लोग अब चिकने घड़े की तरह हो चुके है उन पर असर नहीं होता.

13 सितंबर, 2025 07:46 है

Bihar Chunav 2025 News LIVE: 15 सितंबर को पीएम मोदी का दौरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया की सभा से अररिया को ट्रेन और नई रेल लाइन की सौगात देने वाले हैं. नेपाल बॉर्डर के जोगबनी से वंदे भारत और दक्षिण भारत के इरोड तमिलनाडु के लिए अमृत भारत ट्रेन को पीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. जबकि अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करने वाले हैं. अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सीमांचल और नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में रेल लाईन का विस्तार कर सुदूरवर्ती गांवों को विकास से सीधे जोड़ेंगे. अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह से बातचीत की है





Source link


Spread the love share