Muzaffarpur News: देसी माल झोपड़ी में आते हो जाता था विदेशी, आधी रात पुलिस के छापे से चौकाने वाले खुलासे

Spread the love share


आखरी अपडेट:

मुजफ्फरपुर के डकरामा गांव में उत्पाद विभाग ने नकली शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट और शराब लेबल बरामद हुए हैं.

पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया खुलासा

हाइलाइट्स

  • मुजफ्फरपुर में नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ
  • झोपड़ी में स्प्रिट और रसायनों से नकली शराब बनती थी
  • पुलिस ने पहचान के सुराग जुटाए, जल्द कार्रवाई होगी
मुजफ्फरपुर: जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत डकरामा गांव में बीती रात नकली शराब बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन उत्पाद विभाग की टीम ने किया है. यह फैक्ट्री गांव के एक सुदूर इलाके में झोपड़ी के अंदर चल रही थी, जहां बड़ी मात्रा में नकली शराब तैयार की जा रही थी.

मिली जानकारी के अनुसार, झोपड़ी में अवैध तरीके से स्प्रिट और अन्य रसायनों की मदद से नकली शराब तैयार की जाती थी, और फिर उस पर विभिन्न नामी ब्रांड्स के लेबल लगाकर बाजार में सप्लाई किया जाता था. कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, बड़ी संख्या में स्प्रिट की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन और विभिन्न कंपनियों के शराब लेबल बरामद किए गए हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डकरामा गांव में शराब बनाने की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की. अधिकारियों के अनुसार, झोपड़ी में शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल हो रहे उपकरण और सामग्रियां भी जब्त की गई हैं. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह नकली शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था.

मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने पहचान के कुछ सुराग जुटाए हैं और जल्द ही इस गिरोह का भंडाफोड़ किए जाने की संभावना है. उत्पाद विभाग ने कहा है कि नकली शराब के कारोबार से आम जन के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है, इसलिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, ग्रामीणों में इस कार्रवाई के बाद कुछ राहत देखी जा रही है, क्योंकि नकली शराब के कारण पहले भी कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं.

घरबिहार

देसी माल झोपड़ी में आते हो जाता था विदेशी, आधी रात पुलिस के छापे से खुलासा



Source link


Spread the love share