Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?

Spread the love share


12:37 अपराह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे जदयू विधायक


जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता
– फोटो : अमर उजाला

बिहारीगंज के जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता, दुर्घटना में घायल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका दुर्घटना हो गया था, लेकिन यह चुनाव उनके नेता की इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर ही नहीं, अगर वे स्ट्रेचर पर भी होते तो भी मतदान करने जरूर आते। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत पक्की है।

11:56 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: मांझी की समधन और बहु ने की तेजस्वी से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी तेजस्वी यादव के कमरे से बातचीत करके निकलती हुई देखी गईं। उनके पीछे AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। ज्योति मांझी और दीपा मांझी की तेजस्वी के बातचीत की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

11:30 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: नितिन नवीन ने किया मतदान

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?

नितिन नवीन ने किया मतदान।
– फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा पहुंचकर अपना मत डाला। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी मतदान किया। इसके बाद नितिन नवीन ने विक्ट्री साइन दिखाई। बता दें कि नितिन नवीन भी राज्यसभा उम्मीवार हैं।

10:59 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Anant Singh News: अनंत सिंह ने किया बड़ा एलान

जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा के लिए वोटिंग किया। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव अब वह नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हो लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं। जेल से निकलने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें।

10:42 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election Live: AIMIM ने क्या कहा?

विधानसभा में महागठबंधन को समर्थन देने पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने NDA पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे दबंग लोग हैं। सत्ता उनके हाथ में है। दल है, छल है, बल है, सबकुछ उनके हाथ में है। वह लोग कुछ भी करा सकते हैं।

10:17 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: अनंत सिंह एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे

जतना दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह वोट देने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे। वह आज एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने मतदान किया।  वहीं राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पांचों सीट पर जबरदस्त तरीके से जीतने जा रहे है। हमलोगों की जीत तय है। मतगणना के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएगी।

09:44 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: पांचवीं सीट पर जीत के लिए किसे कितनी वोट की जरूरत?

राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को तीन और महागठबंधन को छह विधायकों के वोटों की जरूरत है। एनडीए की ओर से संजय झा, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी ने पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। आईपी गुप्ता ने 45 विधायकों के समर्थन तक की बात कह दी है।

09:16 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: कांग्रेस के यह विधायक पहुंच से बाहर!

महागठबंधन और एनडीए के विधायक पांचवीं सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस के तीन विधायक ट्रेस लेस हो गए हैं। इनमें से दो सीमांचल से हैं। एनडीए के कुछ नेता पहले से दावा कर रहे थे कि विपक्ष के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। ऐसे में अचानक दो विधायकों के ट्रेसलेस होने से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। फारबिसगंज के विधायक मनोज बिश्वास और वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के मोबाइल स्विच होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है।

09:02 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: तेजस्वी बोले- हमलोगों 41 विधायकों का समर्थन, जीत तय

राज्यसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधायक विधानसभा पहुंचने लगे है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटिंग करने के लिए कतार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। पांचवी सीट पर हमलोगों की जीत तय है। हमलोगों के समर्थन में 41 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि AIMIM और बसपा का समर्थन हमें मिल चुका है।

08:37 पूर्वाह्न, 16-मार्च-2026

Rajya Sabha Election LIVE: वोटिंग से पहले रिटर्निंग ऑफिसर का तबादला

राज्यसभा चुनाव से विधानसभा की सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर ख्याति सिंह का तबादला कर दिया गया। अचानक उनके तबादले के आदेश से हड़कंप मच गया। उन्हें पटना हाईकोर्ट में ओएसडी नियुक्त किया गया है। विपक्ष का कहना है कि एनडीए वाले पांचवीं सीट पर अपनी हार को लेकर अभी से घबरा गए हैं। इसलिए खेला करने की कोशिश कर रहे हैं।



Source link


Spread the love share