Success Story: पांच बार दी UPSC परीक्षा,अब BPSC में लहराया परचम, बनेंगे सरकारी अफसर

Spread the love share


सफलता की कहानी, बीपीएससी परिणाम 2024, शिवम तिवारी बीपीएससी: कहते हैं आपकी लगन और मेहनत कभी बेकार नही होती. कभी न कभी किस्‍मत उसका हिसाब कर ही देती है. आज आपको एक ऐसे ही युवा की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने सिवलि सविर्सेज की तैयारी शुरू की. चार पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मेंस परीक्षा पास की. दो बार यूपीएससी के इंटरव्‍यू (UPSC Interview) तक भी पहुंचा, सफलता नहीं मिली. लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी और आखिरकार अब बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा (BPSC Exam) में सफलता का परचम लहरा दिया…

BPSC टॉपर शिवम तिवारी: यह कहानी है उत्‍तर प्रदेश के शिवम तिवारी की. शिवम तिवारी यूं तो रहने वाले देवरिया जिले के हैं, लेकिन वह अब वह जल्‍द ही बिहार सरकार के अफसर के रूप में नजर आएंगे. असल में शिवम ने बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 69 वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है. शिवम देवरिया के मदनपुर क्षेत्र के ग्राम बरांव से आते हैं, हालांकि उनकी पढाई लिखाई प्रयागराज से हुई है.

BPSC Result 2024: बीटेक के बाद शुरू की तैयारी
शिवम तिवारी का परिवार मूल रूप से गोरखपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन बाद में वे लोग देवरिया जिले के मदनपुर में रहने लगे बेहद सामान्‍य परिवार से निकले. शिवम तिवारी बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी तेज थे. उनके पिता बृजेश तिवारी एक फाइनेंस कंपनी में प्रयागराज में कार्यरत थे. मां अनीता तिवारी घरेलू महिला हैं. शिवम ने प्रयागराज विश्वविद्यालय के यूनाइटेड इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. इसके बाद सिविल सर्विसेज में जाने का मन बनाया. इसके लिए उन्‍होंनें बीटेक बाद संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सविर्सेज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. विभिन्‍न मीडिया से बातचीत में शिवम ने बताया कि वह अब तक चार बार यूपीएससी की मेंस परीक्षा दे चुके हैं, जिसमें से दो बार वह इंटरव्यू तक पहुंचे हैं. फ‍िर उन्‍होंने पांचवी बार यूपीएससी मेंस की परीक्षा दी है.

IIT-IIM से की पढ़ाई, फिर पाई लाखों की नौकरी, अचानक लिया चौंकाने वाला फैसला

नौकरी में हैं शिवम
अब बीपीएससी परीक्षा में तीसरी रैंक लाने वाले शिवम कौशाम्‍बी में कार्यरत हैं. वह यहां मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोर्स कोऑर्डिनेटर है. उनके चाचा योगेश्वर तिवारी जेल पुलिस में आरक्षी पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं.

BPSC Result 2024: GEN, OBC, SC, ST कौन कितने नंबर पाकर बना जज, यहां देखें कटऑफ

टैग: BPSC, BPSC exam, सरकारी नौकरियाँ, सरकारी नौकरियाँ, नौकरियाँ, Sarkari Naukri, Sarkari Result



Source link


Spread the love share