आखरी अपडेट:
शास्त्रों में तुलसी के पौधे को अत्यंत पूजनीय माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में स्वयं देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं इसलिए यह पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. ज्योतिषाचार्य दयानाथ मिश्र की माने तो घर में तुलसी रखकर उसकी सेवा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है. विशेष कृपा पाने के लिए ये 5 बदलाव जरूरी हैं.
घर में तुलसी रखकर उनकी सेवा करने से घर में सुखों का संचार होता है. ज्योतिष के मुताबिक यदि घर में तुलसी रखने के बावजूद भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा है तो उसे तुरंत तुलसी पौधे से जुड़े घर में ये पांच बदलाव जरूर करने चाहिए. जिससे उनके जीवन में हमेशा खुशहाली सुख शांति समृद्धि बनी रहती है.

सबसे पहले दिशा में बदलाव करें. यदि आपको घर में तुलसी रखने पर भी लाभ नहीं मिल रहा है तो पौधे की दिशा तुरंत बदल दीजिए. आपके घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी पौधा लगाना चाहिए. यदि आपके घर के बीचो-बीच पर्याप्त जगह है तो आप वहां भी तुलसी रख सकते हैं. इस जगह को ब्रह्म स्थान कहा जाता है. ध्यान रहे की तुलसी के पास कूड़ेदान, जूते, चप्पल कांटेदार पौधे और झाड़ू बिल्कुल भी ना रखें.

तुलसी को हर रोज जल अर्पित करना जरूरी है. लेकिन शास्त्रों के मुताबिक कुछ ऐसे दिन होते हैं जिस दिन तुलसी को जल देना वर्जित माना गया है. जैसे तुलसी माता को रविवार एकादशी और ग्रहण के समय जल अर्पित नहीं करना चाहिए. इन तीन ही अवसर पर तुलसी के पत्ते तोड़ना भी ठीक नहीं होता. जिन घरों में ऐसा निरंतर किया जाता है वहां कभी देवी लक्ष्मी वास नहीं करती और लक्ष्मी नाराज होती हैं.
News18 को इस रूप में जोड़ें
Google पर पसंदीदा स्रोत

शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का विशेष दिन माना जाता है. इसलिए प्रत्येक शुक्रवार को स्नान करने के बाद एक लोटे में गंगाजल लेकर उसमें थोड़ा सा गाय का दूध मिला लें और फिर इसे तुलसी माता को अर्पित कर दें. इसके बाद वहीं बैठकर लक्ष्मी जी के मंत्रो का जाप करें या फिर आप लक्ष्मी चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं. इससे आपको बहुत ही मंगल परिणाम प्राप्त होंगे.

शुक्रवार के दिन आप तुलसी के पौधों पर चुनरी अर्पित करें साथ-साथ तुलसी के पौधों में लाल या पीला के कलावा को बाँधे और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधों पर चुनरी अर्पित करना काफी शुभ फलदायक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधों पर चुनरी अर्पित करने से माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं.