Union Bank में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Sarkari Naukri 2025 Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक (Union Bank) में नौकरी (Bank Job) पाने का एक सुनहरा मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Union Bank Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

यूनियन बैंक भर्ती 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए यूनियन बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के जरिए ऑफ़लाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

यूनियन बैंक के इस भर्ती के माध्यम से अलग-अलग पदों पर बहाली की जाएगी. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 02 जुलाई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी यूनियन बैंक में काम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

यूनियन बैंक में नौकरी पाने की आयु सीमा

यूनियन बैंक के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. (सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू)

यूनियन बैंक में फॉर्म भरने की योग्यता

फैकल्टी पद- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
ऑफिस असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी, साथ ही कंप्यूटर ज्ञान व बेसिक अकाउंटिंग का ज्ञान होना चाहिए.
अटेंडर- किसी भी बोर्ड या मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
माली- कक्षा 7वीं पास होना चाहिए.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Union Bank Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
यूनियन बैंक भर्ती 2025 अधिसूचना

यूनियन बैंक में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

फैकल्टी – 30,000 रुपये
ऑफिस असिस्टेंट – 20,000 रुपये
अटेंडर – 14,000 रुपये
माली – 12,000 रुपये

authorimg

मुन्ना कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

घरआजीविका

Union Bank में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन



Source link


Spread the love share