मर्दानी 3 हिट या फ्लॉप: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ही सही लेकिन ठीक-ठाक कमाई कर रही है. ये नंबर्स इसलिए भी अच्छे माने जा रहे हैं क्योंकि पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने कब्जा कर रखा है. ‘मर्दानी 3’ की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं. आपको बताते हैं कि ‘मर्दानी 3’ ने इन पांच दिनों में कितना बजट वसूल पाई है और फिल्म को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा.
‘मर्दानी 3’ का बजट
पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ फिल्म करीब 42 करोड़ के बजट में बनी है. इसके बाद मेकर्स ने 10 करोड़ पब्लिसिटी में भी खर्च किए हैं.
अब, पहले जान लेते हैं कि फिल्म ने पांच दिनों में कितनी कमाई की है.
‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (डे-वाइज) कलेक्शन
| बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | |
| पहला दिन | 4 करोड़ |
| दूसरा दिन | 6.25 करोड़ |
| तीसरा दिन | 7.25 करोड़ |
| चौथा दिन | 2.25 करोड़ |
| पाचंवा दिन | 2.6 करोड़ |
| कुल कमाई | 22.35 करोड़ |
ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (sacnilk.com) के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने पांच दिनों में 22.35 करोड़ कमाई की है. ये इंडिया का नेट कलेक्शन है.
इस कमाई के साथ ‘मर्दानी 3’ फिल्म अपने बजट का करीब 53% रिकवर कर चुकी है.
‘मर्दानी 3’ को हिट होने के लिए कमाने होंगे 63 करोड़
आपको बता दें कि फिल्म को हिट तभी माना जाता है जब वो बजट का करीब 150% (डेढ़ गुना) कमा ले.
‘मर्दानी 3’ के मामले में इसका बजट 42 करोड़ है तो इसे हिट होने के लिए कम से कम 63 करोड़ कमाना होगा.
क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट
जिस तरह से धीरे-धीरे ये फिल्म ठीकठाक कमा रही है उस हिसाब से इस फिल्म को अभी फ्लॉप नहीं कहा जा सकता. ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ये फिल्म सेफ जोन में है.
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्शन ने भी इसे लेकर आज एक्स पर लिखा है, ‘मंगलवार को ‘मर्दानी 3’ की कमाई स्थिर रही. वजह है कि डिस्काउंट में टिकट बेचे गए. फिल्म पहले हफ्ते में करीब 26 करोड़ के आस पास कमा सकती है जो कि एक ठीक-ठाक नंबर्स हैं. अब फिल्म की आगे की असल तस्वीर दूसरे वीकेंड पर सामने आएगी. तभी तय होगा कि इसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी किस तरफ जा रही है. ‘
#मर्दानी3 रियायती टिकट दरों के समर्थन से मंगलवार को स्थिति स्थिर बनी हुई है… फिल्म पहले सप्ताह में कुल ₹ 26 करोड़ की ओर बढ़ रही है [+/-]जो एक अच्छा परिणाम है।
वीकेंड 2 में प्रदर्शन इसकी आगे की यात्रा की स्पष्ट तस्वीर देगा।
⭐️ #मर्दानी3 [Week 1] शुक्रवार 4 करोड़,… pic.twitter.com/8rcehgJ4f
— taran adarsh (@taran_adarsh) 4 फ़रवरी 2026
आपको बात दें कि एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ को अभिराज मिनवाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा (यश राज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद और जिस्सू सेनगुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
(कमाई के ये आंकड़े सैकनिक से लिए गए हैं.)