बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसके अगले पार्ट धुरंधर: द रिवेंज को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। फैंस पहले से ही फिल्म के दूसरे भाग को लेकर बेहद उत्साहित थे, लेकिन अब उन्हें एक और बड़ा सरप्राइज मिल गया है। दरअसल फिल्म के निर्देशक आदित्य धन के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना अचानक रिलीज कर दिया। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मच गई और फैंस ने इसे खूब पसंद किया। ट्रेलर से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बन चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू से ही लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसके लिए शानदार शुरुआत मानी जा रही है। इस बीच यामी गौतम ने भी कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए आदित्य धन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी ओर फिल्म में कैमियो को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। कहा जा रहा है कि यामी गौतम फिल्म के एक हॉस्पिटल सीक्वेंस में नजर आ सकती हैं। लगातार बढ़ते बज़ के बीच अब फैंस को 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है, जब फिल्म का असली धमाका देखने को मिलेगा।