टीवी एक्टर राम कपूर फैट से हुए फिट, घटाया 42 किलो, एक्सपर्ट से जानें वेट लॉस ट्रांसफॉ – India TV Hindi

Spread the love share


छवि स्रोत: सामाजिक
टीवी एक्टर राम कपूर ने कम किया वजन

टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर ने दिनों अपनी फिल्म या वेब शो को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी का फोटो शेयर किया है, जिसमें वे काफी फिट नज़र आ रहे हैं। राम कपूर ने 42 किलो वजन कम किया है जो बेहद प्रेरणादायक है। उनके लिए यह आसान नहीं रहा होगा। अगर आप भी अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं आपको क्या करना होगा। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे सुझाव जिन्हें फॉलो करने से आप धीरे-धीरे अपना वजन कम कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए।

वजन कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:

  • संतुलित आहार: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट अच्छी करें। अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और प्रोटीन ज़्यादा लें और कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम करें। साथ ही साथ कैलोरी को भी नियंत्रण में रखें।

  • जमकर करें एक्सरसाइज़: वजन कम करने में डाइट के बाद जो चीज़ आपके लिए सबसे अहम है वो है एक्सरसाइज़,योग और मेडिटेशन। बिना एक्सरसाइज़ के आप अपना वजन कम नहीं कर सकते हैं। इसलिए डेली रूटीन में  इंटेस वर्कऑउट रूटीन को शामिल करें।

  • खूब पिएं पानी: जल्दी वजन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। सतह ही डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। पानी खाना पचाने में मददगार होता है। ज्यादा पानी पीने से वजन भी कंट्रोल किया जा सकता है।

  • नींद होनी चाहिए पूरी: अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो आप कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। जो लोग कम सोते हैं या फिर समय पर नहीं सोते उनका वजन काफी तेजी से बढ़ता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है।

  • मानसिक स्थिरता है ज़रूरी: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो मानसिक संतुलन स्थिर होना ज़रूरी है। अगर आप किसी प्रकार के तनाव या अवसाद से गुज़र रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वजन नहीं कम कर सकते क्योंकि इसमें मेटाबॉलिज़्म स्लो हो जाता है। इस स्थिति में लोग ज़्यादा खाते हैं जो मोटापे का कारण बनता है।

  • धैर्य रखें: लोग सोशल मीडिया से इन्फ्लुएंस होकर तुरंत वेट कम करने के चक्कर में न पड़े। ऐसा करने से कई बार बहुत ज़्यादा तनाव महसूस होता है जो आपके हेल्थ के लिहाज़ से बिलकुल भी सही नहीं है। इसलिए वजन कम करने में जल्दबाजी करते हुए कुछ शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले विकल्प न चुने। अपनी वेट लॉस जर्नी को हर कदम पर ध्यान देना चाहिए और इस जर्नी का आनंद लेना चाहिए।

नवीनतम जीवन शैली समाचार


राम कपूर ने वजन कम किया



Source link


Spread the love share