नवरात्रि का है व्रत तो झटपट बना लें साबूदाने की खिली खिली खिचड़ी, मिनटों में होगी सफाच – India TV Hindi

Spread the love share


छवि स्रोत: सामाजिक
साबूदाने की खिचड़ी

साबूदाना की खिचड़ी व्रत के दौरान बनाई जानी वाली रेसिपी है। इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करता है। यह हल्का होने के साथ आपका पेट लंबे समय तक भरा रख सकती है। इसके साथ ही आपको थकान महसूस नहीं होने देगी। इसके अलावा ये ग्लूटन फ्री होती है। सावन के व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी आसानी से बना सकते हैं जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप साबूदाना, 1 आलू कटा हुआ, दो चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार सेंधा नमक, एक चौथाई कप हरा मटर, एक चौथाई कप मूंगफली का दाना, 5-6 कटे हुए बादाम, 5-6 करी पत्ता, 1- हरी मिर्च कटी हुई, आधा चम्मच सरसों के बीज, 4 चम्मच घी, 2-3 काली मिर्च , गार्निश करने के लिए हरा धनिया

ऐसे बनाएं साबुदाना खिचड़ी:

सबसे पहले पानी में 4- 5 घंटे के लिए साबूदान भिगो दें। फिर छन्नी के माध्यम से पानी निकाल लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालें और इसमें सरसों के बीज डालें। इसके बाद इसमें उसमें मूंगफली का दाना, बादाम डालकर 3-4 मिनट फ्राई करें।

इसके बाद इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें और 1-2 मिनट फ्राई करने के बाद इसमें आलू डालें। इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और  थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे ढक्कन से ढक दें। जिससे कि आलू आसानी से पक जाएं।

थोड़ी देर बाद इसमें साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और ढक्कन बंद करके धीमी आंच में 3-4 मिनट पकने दें। आपकी साबुदाना की खिचड़ी बनकर तैयार है। हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

नवीनतम जीवन शैली समाचार





Source link


Spread the love share