- तमिल नववर्ष ‘पुंथांडु’ 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
- यह सौर कैलेंडर के अनुसार ‘चिथिरई’ महीने की शुरुआत दर्शाता है।
- लोग पारंपरिक अनुष्ठान करते हैं और ‘पुथांडु वाल्टतुक्का’ कहते हैं।
- लेख में तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं और संदेश भी दिए गए हैं।
पुथंडु तमिल नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएँ: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, दुनियाभर में 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है और इसी तिथि से नए साल का कैलेंडर शुरू होता है. लेकिन भारत विविधताओं वाला देश है.भारत की अपार संस्कृति और भाषाई विविधता को लेकर एक प्रसिद्ध कहावत है कि- ‘कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी’. लेकिन सिर्फ पानी और वाणी ही नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग राज्यों में नए साल की शुरुआत भी अलग तिथियों में होती हैं.
अप्रैल के मध्य में 14-15 अप्रैल को कई राज्यों में सौर कैलेंडर के अनुसार, नववर्ष की शुरुआत होती है. तमिल समुदाय के लोग भी 14 अप्रैल को नया साल मनाएंगे. तमिल नववर्ष को ‘पुंथांडु’ कहा जाता है और इसे पारंपरिक रूप से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
तमिल नववर्ष को ‘पुंथांडु’
दरअसल सूर्य का गोचर जब मेष राशि में होता है तो तमिल सौर कैलेंडर के पहले महीने ‘चिथिरई’ की शुरुआत होती है. बता दें कि, वर्तमान में यहां तमिल संवत 1948 चल रहा है. तमिल नववर्ष के शुभ अवसर पर लोग सुबह स्नानादि के बाद धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं और लोग एक दूसरे को ‘पुथांडु वाल्टतुक्का’ कहकर शुभकामनाएं देते हैं, जिसका मतलब होता है- ‘नए साल की हार्दिक शुभकामना’.
लेकिन विविधताओं वाले देश भारत में कई भाषा के लोग रहते हैं और आधुनिक डिजिटल दौर में लोग एक दूसरे से दूर होकर भी दूर नहीं है. ऐसे में अगर आप अपने प्रियजनों या परिजनों को तमिल नववर्ष की बधाई देना चाहते हैं या फिर अपने तमिल दोस्तों या कलीग को तमिल न्यू ईयर पर संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां देखें- तमिल न्यू ईयर के लिए- शुभकामनाएं उद्धरण, छवियाँ व्हाट्सएप स्टेटस हिंदी में
बीत गया जो साल भूल जाएं,
इस नए साल को गले लगाएं,
करते हैं हम दुआ रब से सिर झुका के,
इस साल के सारे सपने पूरे हों आपके.
पुथांडु की शुभकामनाएं
आपको तमिल नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं,
सुख, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना.
इनिया पुथदु वज़थुकल!
इस तमिल नव वर्ष पर, आप पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे…
सुख और समृद्धि की वर्षा हो.
पुथंडु वज़थुकल!
हर दिन हो खास, हर पल हो नया,
पुथांडु आपके जीवन में लाए खुशियों का साया.
पुथंडु वलत्तुक्कल!
आपके जीवन में खुशियों की बहार आए,
हर दिन सफलता साथ लाए.
पुथांडु की हार्दिक शुभकामनाएं.
नववर्ष की पावन बेला में,
है यही शुभ संदेश,
हर दिन आप के जीवन में,
लेकर आए खुशियां विशेष.
इनिया पुथंडु वज़थुकल
जैसे सूर्य एक नए चरण में प्रवेश करता है,
आपका जीवन सकारात्मकता और विकास से जगमगा उठे.
पुथांडु 2026 की शुभकामनाएं
पुथांडू के इस अवसर पर आपको सुख और सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं!
हैप्पी पुथंडु 2026
ये भी पढ़ें: Solar New Year 2026: सूर्य के मेष राशि में आते ही शुरू होगा नए ऊर्जा का दौर, शुभता के लिए करें ये काम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.