दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं

Spread the love share



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें दीपों के उत्सव दीपावली की हार्दिक बधाई दी. राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी के बीच हुई इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीरें शेयर कीं. पोस्ट में लिखा Iगया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार पहुंचे राष्ट्रपति भवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को दिन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. वहीं, राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीर भी साझा की. पोस्ट में कहा गया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें दिवाली की बधाई दी.

राष्ट्रपति ने सभी भारतीयों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) की सुबह में देश और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने पोस्ट मे कहा, ‘दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है. यह अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाले यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है.’

उन्होंने कहा, ‘आनंद और उत्सव का यह पर्व, आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है. दीपावली पर जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं उसी तरह हम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं.’

राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा, ‘मैं आशा करती हूं कि सब लोग पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित तरीके से इस पर्व को मनाएंगे. मेरी मंगलकामना है कि यह त्योहार सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.’

यह भी पढे़ंः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP के चाणक्य अमित शाह ने चली जबरदस्त चाल, जानिए कैसे बागियों की हुई वापसी





Source link


Spread the love share