Meerut Murder: मुस्कान और साहिल की हिमाचल प्रदेश के कसोल में अजीब थी एक्टिविटी, होटल में भी बोला था झूठ

Spread the love share


Meerut Murder: मुस्कान और साहिल की गतिविधि हिमाचल प्रदेश में भी अजीब थी. दोनों साक्ष्य छिपाने कसोल गये थे. दोनों जिस होटल में ठहरे थे उसके संचालक ने बताया की उनकी गतिविधि असामान्य थी. दोनों बहुत कम बात करते थे.

Meerut Murder: यूपी के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश े लिए निकल गए थे. दोनों जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद छह दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कसोल में ठहरे थे. लेकिन, हिमाचल में दोनों छह दिनों तक काफी गुमसुम और तनाव में थे. दोनों होटल के कमरे से बाहर भी बहुत कम निकलते थे.

मुस्कान रस्तोगी (दाएं) साहिल शुक्ला (बाएं)

मुस्कान और साहिल ने सौरभ राजपूत को चार मार्च को पहले नशीला पदार्थ खिलाया. फिर बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में डाल दिया था. इसके बाद ड्रम को सीमेंट भरकर सील कर दिया.

मेरठ हत्या
मुस्कान और साहिल को ले जाती पुलिस

हत्या के बाद दोनों अपनी गतिविधियों एवं साक्ष्यों को छिपाने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए. वहां छह दिन बिताने के बाद 17 मार्च को मेरठ वापस लौट आए. दोनों हिमाचल प्रदेश के कसोल गए थे. होटल में भी मुस्कान और साहिल ने झूठ बोला था. दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था.

मेरठ हत्या का मामला
मेरठ हत्या का मामला

हिमाचल पहुंचकर भी दोनों हत्या के सदमे में थे. होटल संचालक कुमार ने बताया कि कसोल में घूमने की बयाए दोनों पूरे दिन अपने कमरे में ही बंद रहते. 203 नंबर के कमरे से दोनों बहुत कम बाहर निकलते थे. दोनों दिन में केवल एक बार बाहर निकले थे और कार से कहीं गए थे. होटल संचालन ने इसे असामान्य कहा.

मेरठ हत्या का मामला
मेरठ हत्या का मामला

अमन कुमार ने यह भी कहा कि वे इस दौरान किसी से भी नहीं मिले. उन्होंने होटल के कर्मचारियों को अपना कमरा तक साफ करने नहीं दिया. कर्मचारियों के साथ भी दोनों ने बहुत कम बात की. होटल से निकलते वक्त भी दोनों ने झूठ कहा कि वे मनाली से आए हैं और उत्तर प्रदेश वापस जाएंगे.

मेरठ हत्या
मेरठ हत्या

यह भी पढ़ें: Saurabh Murder Case: जेल में बेचैनी और तनाव में मुस्कान और साहिल, ऐसे गुजर रही है रातें



Source link


Spread the love share