प्रेमी जोड़े को डांट-फटकार लगाना पड़ा महंगा, शख्स की चाकू से गोदकर हत्या

Spread the love share


जहानाबाद के घोसी में एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने कहा कि एक प्रेमी जोड़े को उसके पति ने अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया था, फिर डांट लगाई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तानजहानाबादगुरु, 17 अक्टूबर 2024 01:56 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

बिहार के जहानाबाद जिले में प्रेमी जोड़े को डांट-फटकार लगाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। उसकी पांच लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात घोसी थाना इलाके की है। गुरुवार सुबह सिंचाई विभाग कार्यालय के पीछे पइन के पास अधेड़ का शव पाया गया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश उर्फ छोटे के रूप में हुई है। वह बुधवार रात से गायब था। परिजन ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में ओम प्रकाश की हत्या की गई।

मृतक की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि उसका पति बुधवार शाम को बाजार जाने के लिए घर से निकला था। रात 8.30 बजे तक उसकी पति से फोन पर बात हुई थी। मगर 9 बजे उसका अचानक मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद परिवार वालों को अनहोनी का डर सताने लगा। फिर परिजन ने ओम प्रकाश की रात में खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद गुरुवार सुबह लोगों ने उन्हें बताया कि घोसी सिंचाई विभाग के पीछे बहा पइन के पास किसी का शव पड़ा हुआ है। जब रिंकी देवी वहां पहुंची तो उसने अपने पति की लाश देखी। हत्या का कारण पूछे जाने पर परिजन ने बताया कि ओम प्रकाश के किसी रिश्तेदार की बहन और एक संबंधी के लड़के का चक्कर चल रहा था। ओम प्रकाश ने दोनों को अश्लील हरकतें करते हुए देख लिया था। फिर उसने दोनों को डांट-फटकार भी लगाई थी। उनके परिजन ने उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़े:उद्योग विभाग के रिटायर्ड जीएम की पीट-पीटकर हत्या, छोटी सी बात पर हुआ था झगड़ा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच के लिए फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने दो नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को इस मामले में बहुत कुछ जानकारी मिल गई है। अब सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link


Spread the love share