IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी

Spread the love share



आईपीएल 2026: आर अश्विन की मातृभाषा तमिल है और उनकी अंग्रेजी भी काफी अच्छी है. इसके बावजूद वह हिंदी में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे. अश्विन को क्रिकेट में सबसे तेज दिमाग का व्यक्ति भी माना जाता है. फैंस यूट्यूब पर हिंदी में उनके विश्लेषण ‘ऐश की बात’ को पहले से ही बहुत पसंद करते है. उनके पास 221 आईपीएल मैच खेलने और 187 विकेट लेने का विशाल अनुभव है. लाइव मैच में उनकी राय सुनना काफी रोमांचक होगा.

हिंदी कमेंट्री पैनल में अश्विन की एंट्री 

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आखिरी सीजन खेला था. इसके बाद उन्होंने इस लीग से संन्यास ले लिया था. अब वह बतौर खिलाडी नहीं बल्कि एक कमेंटेटर के तौर पर आईपीएल 2026 में अपनी नई पारी शुरू करेंगे. 

IPL 2026 के लिए दिग्गजो का कमेंट्री पैनल 

आईपीएल के 19वे सीजन के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया है. हिंदी पैनल में आर अश्विन के साथ सुरेश रैना, हरभजन सिंह, दिखेंगे. वहीं अंग्रेजी पैनल में एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डुप्लेसी, नजर आएंगे.

अनुक्रम हिंदी कमेंट्री पैनल अंग्रेजी कमेंट्री पैनल
1 आर अश्विन एबी डिविलियर्स
2 सुरेश रैना डेल स्टेन
3 हरभजन सिंह फाफ डुप्लेसी
4 इरफान पठान केविन पीटरसन
5 वीरेंद्र सहवाग एरॉन फिंच
6 अनिल कुंबले ऑयन मॉर्गन
7 पीयूष चावला माइकल क्लार्क
8 उमेश यादव मिचेल मैक्लेनेघन
9 आकाश चोपडा दीप दासगुप्ता
10 चेतेश्वर पुजारा सुनील गावस्कर
11 सूरज बचाता है रवि शास्त्री
12 नवजोत सिंह सिद्धू हर्षा भोगले
13 सुनील गावस्कर इयान बिशप
14 संजय बांगर साइमन डूल
15 अजय जडेजा डैनियल मॉरिसन
16 मोहम्मद कैफ डैरेन गंगा
17 सबा करीम निक नाइट
18 दीप दासगुप्ता ग्रेम स्मिथ
19 पदमजीत सहरावत
20 अनंत त्यागी
21 सुनील तनेजा

अश्विन ने विदेशी लीग के लिए छोडा इंटरनेशनल क्रिकेट 

अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का फैसला विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए लिया था. बीसीसीआई के नियम के अनुसार केवल रिटायर हो चुके भारतीय खिलाडी ही भारत के बाहर विदेशी लीग में खेल सकते है. अश्विन आईएलटी20 और बिग बैश लीग में हिस्सा लेना चाहते थे. हालांकि चोट और कुछ निजी कारणो के चलते वह इन टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए. अब फैंस एक बार फिर से टीवी पर अश्विन को देख और सुन सकेंगे.

IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी 

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने साफ किया है कि इस साल कोई भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. यह फैसला पिछले साल 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई एक दुखद घटना के कारण लिया गया है. उस दिन आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के दौरान भगदड मचने से 11 फैंस की जान चली गई थी. बोर्ड सीजन की शुरुआत शांति और सम्मान के साथ करना चाहता है. हालांकि 31 मई को टूर्नामेंट के अंत में एक क्लोजिंग सेरेमनी होगी.

आरसीबी ने हमेशा के लिए खाली रखी 11 सीटें 

आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने भी अपनी जान गंवाने वाले उन 11 फैंस को भावुक श्रद्धांजलि दी है. टीम ने फैसला किया है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन फैंस की याद में हमेशा के लिए 11 सीटें खाली रखी जाएंगी. यह खेल और फैंस के बीच के गहरे रिश्ते को दिखाता है.

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेडे के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख, जानें वजह

Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा

तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

पोस्ट IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share