उत्तराखंड में अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड का लाभ मिलेगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से वेतन…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानदेहरादूनगुरु, 10 अक्टूबर 2024 01:14 अपराह्न
देहरादून। उत्तराखंड में अशासकीय स्कूलों में भी गोल्डन कार्ड का लाभ मिलेगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिन कर्मचारी, शिक्षकों को आईएफएमएस पोर्टल से वेतन जारी हो रहा है, उन्हें लाभ मिलेगा। गोल्डन कार्ड के प्रीमियम की कटौती इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। सभी डीईओ को व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जारी किए गए।