असम के राज्यपाल ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन: विंध्य कॉरिडोर की सराहना, बोले- युवाओं का होगा सांस्कृतिक विकास – Mirzapur News

Spread the love share


नितिन कुमार अवस्थी | मिरजापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सपरिवार दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और विशेष आरती में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने मां से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ आध्यात्मिक शांति का केंद्र है। साथ ही यह हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और स्वच्छता की सराहना की।

असम के राज्यपाल ने परिवार सहित दर्शन किए।

असम के राज्यपाल ने परिवार सहित दर्शन किए।

शिव पुराण के अनुसार, यहां आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी सती के रूप में विराजमान हैं। धाम में तीन प्रमुख देवियां हैं – मां विंध्यवासिनी, महाकाली और अष्टभुजा देवी। ये तीनों त्रिकोण यंत्र के रूप में प्रसिद्ध हैं।

असम के राज्यपाल ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन: विंध्य कॉरिडोर की सराहना, बोले- युवाओं का होगा सांस्कृतिक विकास - Mirzapur News

इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य मौजूद रहीं। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल और नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय भी उपस्थित थे।

राज्यपाल के अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया।



Source link


Spread the love share