चंडीगढ़ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में सामने आया, जहां देर रात मकान नंबर 2298 के बाहर खड़ी बाइक पर पेट्
।
बाइक पर पैट्रोल डालकर आग लगाते हुए।
कपड़े से ढका था चेहरा
पुलिस थाना 39 ने घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आरोपी किसी जान-पहचान के हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, ताकि पहचान में न आ सकें। फिर भी पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
डंप डेटा खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल का डंप डेटा भी खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि वारदात के समय वहां कितने मोबाइल फोन सक्रिय थे और वे किससे संपर्क में थे।