चंडीगढ़ में कनाडा भेजने के नाम पर ठगी: युवती से लिए 10 लाख रुपए, ना वीजा दिया-ना पैसे लौटाए – Chandigarh News

Spread the love share



चंडीगढ़ सेक्टर 34 थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और अन्य के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने की मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ड्रीम विजा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरिंदर सिंह उर्फ गौरी और अन्य के रूप में हुई ह

.

लुधियाना के न्यू सतगुरु नगर निवासी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उन्होंने कनाडा जाने के लिए चंडीगढ़ में सेक्टर 34e स्थित ड्रीम विजा कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने उन्हें विदेश भेजने का विश्वास दिलवाया। कंपनी के लोगों ने उनसे कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए लिए हैं।

रुपए लेने के बाद ना तो आरोपियों ने विदेश भेजा और ना ही उनके रुपए वापस किए। महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपियों को फोन किया और उनके के दफ्तर चक्कर भी काटे। लेकिन आरोपी हमेशा की तरह उन्हें लारे लगाते रहे। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link


Spread the love share