ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है।
झारखंड के जामताड़ा जिले में सरकारी धन की बर्बादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नारायणपुर प्रखंड के चम्पापुर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई 2 किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क महज दो दिन में ही क्षतिग्रस्त होने लगी है। चम्पापुर-खरबनवा-बेड़वा टोल
.
ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है।
तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया
स्थानीय निवासी साफाउल अंसारी ने बताया कि सड़क निर्माण में मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई। ठेकेदार ने बिना उचित नींव तैयार किए सिर्फ मिट्टी पर डामर की परत बिछा दी। तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण हल्का दबाव पड़ने पर भी सड़क से मिट्टी निकल रही है।
ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ घटिया निर्माण: ग्रामीण
गांव में पहली बार कच्ची सड़क के पक्कीकरण से खुश ग्रामीणों की उम्मीदें घटिया निर्माण के कारण टूट गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से यह घटिया निर्माण किया गया है। जांच में पाया गया कि सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों से आधी भी नहीं है और डामर की परत नीचे ठीक से चिपकी नहीं है।
इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने कार्यपालक अभियंता को तत्काल सुधार कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।