ट्रक मालिकों से 4 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: सोनभद्र पुलिस ने 20 ट्रक हड़पने वाले आरोपी को पकड़ा, कबाड़ी को बेच देता था गाड़ी – Sonbhadra News

Spread the love share


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र पुलिस ने ट्रक मालिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी का रहने वाला 28 वर्षीय अभिषेक यादव फेसबुक और दलालों के माध्यम से ट्रक मालिकों को शिकार बनाता था।

आरोपी बाजार से ज्यादा किराया देने का लालच देकर ट्रक मालिकों को अपने जाल में फंसाता था। विश्वास जीतने के लिए कुछ एडवांस राशि भी देता था। फिर ट्रकों को नागपुर के कबाड़ी सफीक उर्फ चक्की को 5-5 लाख रुपए में बेच देता था।

ट्रक मालिकों को बनाया था अपना निशाना

रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात 11:30 बजे चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम अवई मारकुंडी से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने झांसी, प्रयागराज, सोनभद्र, कानपुर देहात और सीधी के ट्रक मालिकों को अपना निशाना बनाया था।

आरोपी ने रोहन यादव की 2, शैलेन्द्र यादव की 2, संतोष यादव की 1, सुरेन्द्र यादव की 7, राहुल यादव की 4 और राजकुमार पटेल की 3 गाड़ियां हड़प ली थीं। कुल 20 ट्रकों की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।



Source link


Spread the love share