धमतरी में खड़ी कार का शीशा तोड़ा: डॉक्टर ने थाने में शिकायत की, CCTV में कैद हुई घटना – Dhamtari News

Spread the love share




छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद कार मालिक डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना धमतरी शहर के रिसाईपारा मोहल्ले में हुई। दोपहर के समय कुछ युवक आए और डॉक्टर की कार (CG 05 AP 6264) का शीशा तोड़कर फरार हो गए। उनकी यह हरकत सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। दरअसल, धमतरी शहर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। वे बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ना भी शामिल है। रिसाईपारा निवासी डॉ. वाय ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।



Source link


Spread the love share