रेलवे क्रासिंग समस्या के लिए 57 करोड़ स्वीकृत: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से राज्य सरकार ने दिया बजट, अब होंगे टेंडर – Bikaner News

Spread the love share




बीकानेर शहर में लंबे समय से लंबित कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य के वित्त विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए संशोधित वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। बजट 2025-26 के तहत अब इस परियोजना के लिए 57 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे काम में तेजी आने की उम्मीद है। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के लगातार प्रयासों के चलते यह स्वीकृति मिल पाई है। वे लंबे समय से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत थे। वित्त विभाग ने पूर्व स्वीकृत राशि को समायोजित करते हुए संशोधित बजट को मंजूरी दी है। यह स्वीकृति शहरी सड़क योजना मद के तहत दी गई है। साथ ही, परियोजना के कार्यों को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार संचालित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले इस प्रोजेक्ट के लिए केवल 23 लाख रुपए की स्वीकृति थी, लेकिन समय पर कार्य शुरू नहीं होने और लागत बढ़ने के चलते अब राशि को बढ़ाकर 57 करोड़ रुपए किया गया है। रविशेखर मेघवाल ने बताया कि इस स्वीकृति के बाद अब प्रोजेक्ट की राह आसान हो गई है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पहले 23 लाख स्वीकृत इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व में महज 23 लाख रुपए ही स्वीकृत हुए थे। इसके बाद कोटगेट-सांखला फाटक के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रयास किया और अब 57 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। यह बजट वर्ष 25-26 के तहत राशि मिली है। इससे टेंडर प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी। इस स्वीकृति के बाद अब शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply