लुधियाना| जीवन जीने का सबसे कारगर उपाय धैर्य है, यह विचार मनीषी संत मुनि श्री विनय कुमार जी आलोक ने लुधियाना के तेरापंथ भवन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धैर्य, कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की शक्ति है, जो जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने में म
।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कंप्यूटर को वायरस मुक्त रखने के लिए हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर की देखभाल जरूरी है, वैसे ही शरीर और चिंतन दोनों को संतुलित रखना चाहिए। संत मुनि श्री ने बताया कि पांच ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से प्राकृतिक ऊर्जा को ग्रहण करना चाहिए जैसे सूर्य, चंद्रमा, संगीत, फूलों की सुगंध, स्वस्थ भोजन आदि।
उन्होंने कहा कि अगर हम इन ऊर्जा स्रोतों से जुड़ते हैं तो जीवन आनंदमय और संतुलित होगा। अंत में, उन्होंने यह कहा कि एक व्यक्ति जो आज तनाव और दवाओं से राहत खोज रहा है, वह आने वाले समय में प्रसन्नता और संतोष बांटने वाला बन सकता है।