पठानकोट के प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी: 26 जनवरी को तिंरगा नहीं फहराने की चेतावनी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन – Pathankot News

Spread the love share




पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिशों के बीच, गुरदासपुर में चार स्कूलों को उड़ाने की धमकी के बाद अब पठानकोट जिले के सरहदी गांव बहादुरपुर में स्थित एक निजी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूल की आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुई है। ईमेल में साफ तौर पर लिखा है कि यदि 26 जनवरी को स्कूल में तिरंगा झंडा फहराया गया, तो स्कूल को उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी भरे ईमेल के मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल बच्चों को छुट्टी दे दी और इसकी सूचना पुलिस को दी। स्कूल छावनी में बदला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। डॉग स्क्वॉड टीम ने स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इसके साथ ही, आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इलाके में सुरक्षा की गई सख्त भारत-पाक सीमा से सटे होने के कारण स्कूल और आसपास के इलाके की सुरक्षा और भी पुख्ता कर दी गई है। डीएसपी सुखजिंदर कुमार ने बताया कि स्कूल की आधिकारिक मेल पर धमकी भरा ईमेल आया था, जिसके बाद से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।



Source link


Spread the love share