परिवार व समाज को अंधकार की ओर ले जा रहा नशा: जोशी

Spread the love share


बागेश्वर। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड एवं सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनर्सा में

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबागेश्वरगुरु, 10 अक्टूबर 2024 05:10 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

बागेश्वर, संवाददाता। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड एवं सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनर्सा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित जोशी ने विभिन्न सम सामाजिक विषयों पर बच्चों के मध्य चर्चा की तथा छात्र छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने की लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का भी संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि आज युवाओं को नशे के आतंक से बचाना ही राष्ट्र निर्माण में योगदान है। अगर समय रहते अपने आने वाली पीढ़ियों को नहीं बचाया गया तो आने वाला समय बहुत भयावह होगा। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार देना भी अति आवश्यक है। जब तक बच्चों के अंदर दया, करुणा और अपने माता पिता के प्रति सकारात्मक भाव नहीं होंगे वो समाज और परिवार के एक ज़िम्मेदार व्यक्ति नहीं बन सकते हैं। बच्चों को शुरुआत से ही शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा जैसे विषयों से शिक्षित करना होगा। जोशी ने स्कूल के 10 प्रतिभावान छात्र छात्राओं देहरादून स्थित अपने संस्थान सीआईएमएस ग्रुप ऑफ़ कॉलेज से निःशुल्क उच्च शिक्षा देने की भी घोषणा की। इस दौरान ओहो रेडियो के संस्थापक आर जे काव्य ने भी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि गांव समाज के निर्माण में गांव की अहम भूमिका है और हर व्यक्ति को अपने गांव से ज़रूर जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य कमल नेगी, शिक्षक राम चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र सिंह मेहता, क्षेत्र वासी प्रमोद मेहता, नैन सिंह खेतवाल, पान सिंह समेत सैकड़ों छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।



Source link


Spread the love share