फरीदाबाद राहुल गांधी का पुतला फूंका कर विरोध जताया: BJP युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, बोले- कांग्रेस ने देश की छवि बिगाड़ी – Faridabad News

Spread the love share




फरीदाबाद के सेक्टर-15 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा टीशर्ट उतारकर किए गए विरोध को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे देश की छवि के खिलाफ बताया। AI इंपैक्ट समिट किया था विरोध प्रदर्शन दिल्ली में इंडिया AI इंपैक्ट समिट में शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। इन लोगों ने QR कोड के माध्यम से समिट के भारत मंडपम स्थल में प्रवेश किया और वहां एक प्रदर्शनी हॉल में जाकर अपने कपड़े उतार दिए। उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के चित्र सहित “India-US Trade Deal”, “PM is compromised” जैसे राजनीतिक नारे लिखे थे। अब बीजेपी मोर्चा ने किया प्रदर्शन बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर एकत्रित हुए। जिन पर कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए थे। बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि ,जब दूेश इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रहा है। तब कांग्रेस के लोग देश के सम्मान को कम करने का काम कर रहे है। दिल्ली में चल रहे एआई सम्मेलन में दुनिया भर से प्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं और ऐसे अवसर पर राजनीतिक विरोध दर्ज कराने का तरीका सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित होती है।



Source link


Spread the love share