गोला गोकर्णनाथ में एक 78 वर्षीय वृद्ध प्रहलाद बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए। घटना के समय वह अपने पड़ोसी के साथ बाजार जा रहे थे। एक दूसरी बाइक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घायल को…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानलखीमपुरखीरीबुध, 23 अक्टूबर 2024 08:47 अपराह्न
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर एक वृद्ध गंभीर घायल हो गया जिससे सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर निवासी 78 वर्षीय वृद्ध प्रहलाद अपने पड़ोसी धमेंन्द्र कुमार के साथ महेशपुर की बाजार करने गए थे। ग्राम रामदीनपुर के रास्ते में पड़ी मौरंग से बाइक सिलिफ़ हो कर गिर गई जिसमें पीछे बैठे वृद्ध भी गिर गए, पीछे से आ रही दूसरी बाइक वृद्ध के ऊपर जा गिरी, जिससे वह गंभीर हो गए। घायल को तत्काल 112 पुलिस के सहयोग से सीएचसी लाया गया। जहाँ डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।