बिलासपुर में बारिश से पहले रेत डंपिंग: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक नहीं, चार हाईवा व ट्रैक्टर जब्त – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Spread the love share



राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी कर पकड़ी गाड़ियां।

हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी बिलासपुर में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन नहीं थम रहा है। अभी मानसून को ढाई महीना बाकी है। फिर भी रेत माफिया अभी से अवैध उत्खनन और परिवहन कर रेत डंप करने में जुट गए हैं। हालांकि, खनिज विभाग लगातार कार्रवाई करने का दावा

मस्तूरी क्षेत्र में अरपा नदी और शिवनाथ नदी में अलग-अलग 10 जगहों पर रेत का अवैध खनन हो रहा है। जिसमें प्रभावशाली लोगों के शामिल होने का आरोप है। जिसमें जोंधरा के साथ ही पचपेड़ी तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत गोपालपुर ,परसोढी, भिलौनी, हरदी गोबरी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। बीते दिनों मस्तूरी एसडीएम से इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार अप्रतिम पांडेय की टीम ने जोंधरा से होकर शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर छापा मारा। मौके पर रेत परिवहन करते चार हाइवा और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए। दो वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जिनके वाहन कोटवार की निगरानी में रखे गए हैं। शेष तीन वाहन पचपेड़ी थाना की सुपुर्दगी में दिए गए। टीम ने नदी तक पहुंचने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर तस्करी रोकने का प्रयास किया है।

तखतपुर में भी राजस्व विभाग ने कार्रवाई दूसरी तरफ तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में तहसीलदार पंकज सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर 30 हजार अवैध ईंटें जब्त की गईं। ईंटों को सरपंच और कोटवार की निगरानी में सौंपा गया है। मामले में न्यायालयीन कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज का अवैध कारोबार करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में यह मुहिम जारी रहेगी।

हाईकोर्ट की सख्ती फिर भी खनिज विभाग उदासीन हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान खनिज विभाग को अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। लेकिन, खनिज विभाग के जिले में लगातार लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। इसके बाद भी जिले में रेत उत्खनन और परिवहन का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह अवैध कारोबार खनिज विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। जिसके कारण केवल दिखावे की कार्रवाई की जाती है।



Source link


Spread the love share